लाइव टीवी

JEE Main 2022 Result Time: आज इस समय आ सकता है जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट, jeemain.nta.nic.in पर कर सकेंगे चेक

Updated Jul 09, 2022 | 14:22 IST

JEE Main 2022 Result Time and Date: जेईई मेन 2022 सेशन 1 फाइनल रिजल्ट एनटीए की ओर से आज ही 9 जुलाई, 2022 को घोषित करने की उम्मीद है। संभवतः आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर कुछ ही समय बाद जारी होगा। यहां जानिए रिजल्ट का संभावित समय।

Loading ...
JEE Main 2022 सेशन 1 रिजल्ट
मुख्य बातें
  • जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट का इंतजार होने जा रहा है खत्म।
  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर आज परिणाम आने की पूरी संभावना।
  • जानिए 9 जुलाई को किस समय घोषित हो सकता है जेईई मेन 2022 सेशन का परिणाम।

JEE Main Result 2022 Time: संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2022 रिजल्ट आज जारी होने की पूरी संभावना है। एनटीए की ओर से 9 जुलाई, 2022 को आज शाम 4 बजे तक जेईई मेन्स सेशन 1 के परिणाम घोषित करने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद, जेईई परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार जेईई मेन 2022 रिजल्ट टाइम अपडेट एनटीए के करीबी सूत्रों से आया है।

एनटीए ने अभी तक जेईई सेशन 1 परिणाम 2022 की तारीख और समय पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है हालांकि आज रिजल्ट को जारी किए जाने को लेकर चर्चा जोर शोर से हो रही है।

CBSE Board 10th 12th Result 2022: जल्द जारी होंगे सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की पुष्टि

सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे जेईई मेन एडमिट कार्ड के साथ तैयार रहें और साथ ही जेईई सेशन 1 के परिणाम की तारीख और समय पर एनटीए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें। आप हमारे पेज पर भी लाइव अपडेट देख सकते हैं।

JEE Main 2022 Result Time: किस समय जारी होंगे परिणाम

शीर्षक विवरण
JEE Main रिजल्ट 2022 आज 9 जुलाई 2022 को संभावित
JEE सेशन 1 रिजल्ट टाइम 2.30 से 4 बजे तक हो सकता है जारी
आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in

SSC Head Constable Bharti 2022: दिल्ली पुलिस में एसएससी हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें पूरा डिटेल

जेईई सेशन 1 परिणाम 2022 के साथ जेईई मेन्स टॉपर्स 2022 की पूरी लिस्ट होगी। 100 प्रतिशत या सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले सभी छात्रों को सेशन 1 के जेईई टॉपर्स के रूप में लिस्ट में शामिल किया जाएगा। परिणाम के साथ, जेईई मुख्य सेशन 2 के रजिस्ट्रेशन भी चल रहे हैं जोकि 9 जुलाई रात 11 बजे बंद होगा।

छात्रों को फिर से सूचित किया जाता है कि जेईई सेशन 1 परिणाम 2022 समय अपडेट एनटीए के सूत्रों से आया है। अभी तक, एनटीए की ओर से इसकी पुष्टि करनी बाकी है और जल्द ही इस बारे में अपडेट आ सकता है। ज्यादा अपडेट के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।