लाइव टीवी

JEE Main Admit Card 2022: जानें आज किस समय जारी होगा जेईई सेशन 2 एडमिट कार्ड

Updated Jul 21, 2022 | 07:47 IST

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए जेईई मेन प्रवेश पत्र 2022 सत्र 2 के लिए आज यानी 21 जुलाई को जारी हो जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने सत्र 2 परीक्षाओं के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे...

Loading ...
जेईई सेशन 2 एडमिट कार्ड
मुख्य बातें
  • राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए आज 21 जुलाई, 2022 को जारी करेगा सेशन 2 के लिए एडमिट कार्ड
  • 25 जुलाई से शुरू हो रहा है जेईई मेंस सेशन 2 परीक्षा
  • उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

National Testing Agency, NTA JEE Main Admit Card 2022 for Session 2 आज जारी होने जा रहे हैं। जिन उम्मीदवारों ने सत्र 2 परीक्षाओं के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें, हाल ही में, एनटीए ने जेईई मेन 2022 सेशन 2 परीक्षा तिथियों की पुष्टि की थी। 20 जुलाई, 2022 को जारी एक नोटिस के अनुसार, जेईई मेन सत्र 2 का आयोजन 25 जुलाई, 2022 से शुरू होगा।

बीच में खबर आई थी कि सेशन 2 की परीक्षा 21 जुलाई से शुरू होगी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था और 25 जुलाई, 2022 से छात्रों के लिए सेशन 2 परीक्षा शुरू होगी। "संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) - 2022 सत्र 2 करीब 629778 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाने वाली है।

भारत के बाहर 17 शहरों सहित देश भर के लगभग 500 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) सेशन 2 का आयोजन किया जाएगा।
आधिका​रिक नोटिस में कहा गया है कि जेईई मेंस सेशन 2 एडमिट कार्ड jeemain.nta.nic.in पर जारी किए जाएंगे, हालांकि एडमिट कार्ड जारी होते ही यहां यानी timesnowhindi.com/education पर डायरेक्ट लिंक दे दिया जाएगा।

Read More - ट्रांसलेटर पदों के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने निकाली नौकरी

छात्र पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। ऐसे डाउनलोड करें जेईई मेंस सेशन 2 एडमिट कार्ड:-

  • उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर आपको LATEST NEWS नाम की पट्टी पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक मिल जाएगा।
  • या फिर होमपेज के निचले हिस्से में Candidate Activity नाम के बॉक्स में उन्हें संबंधित लिंक मिल जाएगा, जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
  • यहां आवेदन संख्या और जन्म तिथि डालकर आप Joint Entrance Examination (Main) – 2022 Session 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Read More - इसी हफ्ते जारी हो सकता है CBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट, देखें संभावित डेट

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जेईई मेन एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट अपने साथ अपने परीक्षा केंद्रों पर ले जाएं। जो उम्मीदवार प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा हॉल जाएंगे, उन्हें परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस साल, एनटीए जेईई मेन परीक्षा में छात्रों को दो प्रयास देगा। जेईई मेन सेशन 1 23 जून से 29 जून, 2022 तक आयोजित किया गया था और बी.ई और बी.टेक पेपर का परिणाम 11 जुलाई, 2022 को जारी किया गया था। अभी बी.आर्क और बी.प्लानिंग पेपर के परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। जेईई मेन 2022 से जुड़े अपडेट के लिए यहां चेक करते रहें।