लाइव टीवी

JEE Main 2022 Admit Card: जारी होने जा रहा जेईई मेन परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

Updated Jun 16, 2022 | 11:23 IST

JEE Main 2022 Admit Card: जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड आज जारी होने की संभावना है। एनटीए द्वारा जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 16 जून, 2022 को जारी करने की उम्मीद है। जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक यहां जल्द एक्टिव कर दिया जाएगा...

Loading ...
जेईई मेन परीक्षा का एडमिट कार्ड
मुख्य बातें
  • जेईई मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड आज होगा जारी
  • जेईई मेन परीक्षा 20 जून, 2022 से शुरू होने जा रही है।
  • यूजर आईडी या रोल नंबर और पासवर्ड से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

JEE Main 2022 Admit Card: Joint Entrance Examination, JEE Main 2022 Admit card का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर आने वाली है। एनटीए आज जेईई मेंस परीक्षा 2022 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर सकता है। जैसे ही एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएंगे, यहां डायरेक्ट लिंक दे दिया जाएगा।

जेईई मेन परीक्षा 20 जून, 2022 से शुरू होगा। लाखों उम्मीदवार जेईई मुख्य सत्र 1 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं। इसी कारण से, NTA द्वारा जून परीक्षा के लिए जल्द ही JEE मेन एडमिट कार्ड जारी करने की उम्मीद है।

इंजीनियरिंग, टेक और आर्किटेक्चर कॉलेजों में प्रवेश के लिए सबसे बड़ी राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं में से एक शुरू होने में सिर्फ चार दिन बाकी हैं, उम्मीद है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज सत्र 1 परीक्षा के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड जारी कर सकती है।

एनटीए ने 14 जून, 2022 को जेईई मेन सत्र 1 के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर की सूचना पहले ही जारी कर दी है। आमतौर पर परीक्षा शहर की जानकारी के बाद, एनटीए अगले कुछ दिनों के भीतर प्रवेश पत्र जारी करता है। इसलिए, संभावना है कि जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022 आज सत्र 1 जून की परीक्षा के लिए जारी किया जाएगा।

JEE Main 2022 Admit card - यहां से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को आधिकारिक एनटीए वेबसाइट nta.ac.in के साथ-साथ आधिकारिक जेईई मेन वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड करने के लिए एडमिट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। 

एनटीए 20 जून, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28 और 29, 2022 को जेईई मेन 2022 परीक्षा का पहला सत्र आयोजित करेगा। परीक्षा शुरू में अप्रैल में होने वाली थी, लेकिन बोर्ड परीक्षाओं के साथ टकराव की वजह से जेईई मेंस को टाल दिया गया था।

जेईई मेन देश भर के 501 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर उपरोक्त तिथियों पर आयोजित किया जाएगा। भारत के बाहर से आने वाले उम्मीदवारों के लिए, जेईई मेन 2022 23 जून, 24, 25, 26, 27, 28 और 29, 2022 को 22 शहरों में आयोजित किया जाएगा।

Read More - जल्द जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, योगी आदित्यनाथ ने दिया संकेत