लाइव टीवी

JEE Main 2022 Session 2 Admit Card: जारी हुआ जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Updated Jul 22, 2022 | 05:57 IST

JEE Main 2022 Session 2 Admit Card Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2022 सत्र-2 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सभी उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट-jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Loading ...
जेईई मेन सत्र 2 की परीक्षा 2022
मुख्य बातें
  • जेईई मेन की सत्र-2 परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं।
  • एनटीए ने आज 21 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किए हैं।
  • जेईई मेन सत्र-2 परीक्षा 24 जुलाई से आयोजित होनी है।

JEE Main 2022 Session 2 Admit Card Out at jeemain.nta.nic.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA, ने जेईई मेन 2022 की सत्र 2 (JEE Main Session 2 Admit Card 2022) परीक्षा के लिए ए़़डमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिसके साथ ही अब सभी उम्मीदवार का एडमिट कार्ड को लेकर इंतजार भी खत्म हो गया है। जेईई मेन 2022 परीक्षा के लिए  करने वाले छात्र सत्र 2 की परीक्षा के लिए अपना एडमिट कार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे डायरेक्ट डाउनलोड लिंक को भी चेक कर सकते हैं।

How to Download JEE Main 2022 Session 2 Admit Card 

 सभी उम्मीदवार निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं- 

  • सबसे पहले जेईई की आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाएं
  • इसके बाद सत्र 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें जो सक्रिय हो गया है। 
  • नए टैब में, अपना जेईई मेन 2022 पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें
  • अपने अकाउंट में लॉग इन करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
  • परीक्षा के दिन के लिए जेईई मेन 2022 सत्र 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।

JEE Main Admit Card Download Direct Link: JEE Main 2022 Admit Card

परीक्षा शेड्यूल में आया बदलाव

जेईई मेन सत्र 2 की परीक्षा के शेड्यूल में कुछ बदलाव आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहले जहां परीक्षा 21 जुलाई से शुरू होने जा रही थी अब सत्र 2 के लिए परीक्षा 24 जुलाई से शुरू होगी। परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। NTA ने परीक्षा से 3 दिन पहले यानी 21 जुलाई को एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।   

Read More-  सीबीएसई बोर्ड 12वीं के रिजल्ट जल्द,छात्र ऐसे कर पाएंगे अपने 3 सर्टिफिकेट डाउनलोड

जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट और टाइम्स नाउ नवभारत पर नजर बनाए रखें।