लाइव टीवी

JEECUP Admit Card 2022: यहां से डाउनलोड करें JEECUP एडमिट कार्ड, परीक्षा को लेकर देखें अपडेट

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated May 31, 2022 | 12:53 IST

JEECUP Admit Card 2022, UP Polytechnic Admit Card 2022 Sarkari Result: JEECUP एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने वाला है, जिसे आप नीचे दिए गए लिंक से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा परीक्षा को लेकर नया अपडेट भी आया है...

Loading ...
JEECUP एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका देखें (i-stock)
मुख्य बातें
  • जल्द जारी होने वाला है JEECUP एडमिट कार्ड 2022
  • परीक्षा को लेकर अपडेट आया है, जिसे यहां से चेक किया जा सकता है।
  • यूपीजेईई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किया जाएगा

JEECUP Admit Card 2022, UP Polytechnic Admit Card 2022 Sarkari Result: The Joint Examination Council Uttar Pradesh (JEECUP) Hall Tickets 2022 जल्द ही जारी कर​ दिया जाएगा। एक बार एडमिट कार्ड जारी करने के बाद आप jeecup.admissions.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे। बहरहाल, परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट आया है, इस परीक्षा को अस्थाई समय के लिए स्थगित कर दिया गया है।

यूपीजेईई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार जो उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होने की योजना बना रहे हैं, वे अपने हॉल टिकट निम्नलिखित तरीके से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 6 जून से 10 जून, 2022 तक आयोजित होने वाली है।

JEECUP Exam Postponed - परीक्षा को कर दिया स्थगित

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक) उत्तर प्रदेश या जेईईसीयूपी 2022 को हालिया अधिसूचना के अनुसार स्थगित कर दिया गया है। इसे कब तक के लिए स्थगित किया गया है, इसकी जानकारी नहीं है। यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा कुछ समूहों के लिए 6 से 9 जून, 2022 तक आयोजित की जानी थी। बाकी के लिए यह 10 जून, 2022 को आयोजित होना था। हालांकि, पूरे पॉलिटेक्निक परीक्षा कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।

How to Download JEECUP Admit Card 2022

  • उम्मीदवार jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • यहां IMPORTANT LINKS सेक्शन में देखें संबंधित लिंक फ्लैश हो रहा होगा
  • यहां क्लिक कर लॉगइन करें, इसके लिए आपको एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा, और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
  • आप चाहें तो होमपेज के बाएं तरफ नीचे की ओर EXAMINATION SERVICES में Admit Card नाम का बटन हुआ है, यहां से भी JEECUP Admit Card 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया इस साल 30 अप्रैल को आयोजित की गई थी। आवेदन प्रक्रिया सफल तरीके से पूरी करने वाले उम्मीदवार JEECUP Admit Card 2022 डाउनलोड कर सकेंगे। जेईईसीयूपी एडमिट कार्ड 2022 वाले छात्रों को उनके परीक्षा स्लॉट, परीक्षा केंद्र, समय और परीक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी जाएगी। एडमिट कार्ड के बिना, किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

JEECUP Exam Result Date - कब आएंगे परीक्षा के परिणाम

आंसर की 13 से 15 जून 2022 तक उपलब्ध होगी और परीक्षा के परिणाम 17 जून 2022 को घोषित किए जाएंगे। प्रवेश प्रक्रिया 1 अगस्त 2022 से शुरू होगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक साइट को विजिट कर सकते हैं।

Read More - 12वीं के बाद सरकारी नौकरी के ये हैं बेस्ट ऑप्शन, जानें कितनी मिलेगी सैलरी