लाइव टीवी

Jharkhand Board JAC 10th 12th Result 2022: झारखंड बोर्ड 10वीं व 12वीं के परिणाम, jacresults.com पर करें चेक

Updated Jun 21, 2022 | 11:10 IST

JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2022 on www.jacresults.com, jac.nic.in, jac.jharkhand.gov.in: : झारखंड एकेडमिक काउंसिल, JAC ने कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जल्द जारी कर सकता है। सभी छात्र झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-jacresults.com पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

Loading ...
झारखंड बोर्ड जल्द जारी करेगा कक्षा 10वीं व 12वीं के परिणाम
मुख्य बातें
  • सभी छात्र झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-jacresults.com पर जाकर रिजल्ट देख सकेंगे।
  • झारखंड बोर्ड ने परीक्षाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया भी पूरी कर ली है।
  • झारखंड बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है।

Jharkhand Board Result 2022 Date: झारखंड एकेडमिक काउंसिल, JAC के कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि जेएसी कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जल्द जारी कर सकता है। झारखंड बोर्ड के 10वीं व 12वी के छात्र झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- jacresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने के लिए सरकार से कुछ और समय की गुजारिश की है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि आज शाम तक झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी हो सकते है या फिर बोर्ड रिजल्ट की तारीख और समय का ऐलान कर सकता है।बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो झारखंड अकेडमिक काउंसिल ने 10वीं 12वीं के छात्रों के कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया भी पूरी कर ली है, ऐसे में किसी भी वक्त रिजल्ट जारी हो सकता है।

JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2022 Today LIVE! Check here

How to Check JAC class 10th and 12th Result
एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- jacresults.com  पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर ‘JAC Class 10th and 12th Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपने क्रेडेंशियल रोल नंबर और जन्म डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट भी निकाल लें।

JAC 10th Result 2022 Direct Link: Check Marks here

How to Check JAC Class 10th and 12th Results 2022

झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट भारी ट्रैफिक के कारण क्रैश हो सकती है। ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है, आप अपने मोबाइन में SMS के माध्य से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको RESULT(स्पेस) JAC 10/12(स्पेस) रोल कोड (स्पेस) रोलनंबर इस फॉर्मेट में फोन पर मैसेज टाइप करें और इसे इस मैसेज को 56263 पर भेज दें। आपके नंबर पर रिजल्ट आ जाएगा।

Read More- HBSE Haryana Board 10th Result 2022: घोषित हुए हरियाणा बोर्ड 10वीं के परिणाम, इन वेबसाइट्स पर करें चेक

बता दें कि इस साल JAC ने लगभग 7 लाख छात्रों के लिए कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षा आयोजित की थी। JAC 10वीं की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल तक और JAC 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 25 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।