लाइव टीवी

Navodaya Result 2022: जारी हो गया जेएनवीएसटी 9वीं परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Updated Jun 14, 2022 | 16:07 IST

Navodaya Class 9th Result 2022 Declared: जवाहरलाल नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा, जेएनवीएसटी ने आज, 14 जून, 2022 को नवोदय परिणाम 2022 घोषित किया है। सभी छात्र जेएनवीएसटी की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं...

Loading ...
जेएनवीएसटी 9वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी
मुख्य बातें
  • जेएनवीएसटी ने कक्षा 9 की चयन परीक्षा का रिजल्ट (Navodaya Class 9th Result 2022 Declared) आज 14 जून को जारी कर दिया है।
  • प्रशासनिक रुकावट के चलते कुछ क्षेत्रों का रिजल्ट फिलहाल जारी नहीं किया है।
  • जेएनवीएसटी ने कक्षा 6 की चयन परीक्षा के परिणामों को लेकर भी आधिकारिक बयान जारी किया है।

Navodaya Class 9th Result 2022: जवाहरलाल नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा, जेएनवीएसटी ने आज, 14 जून, 2022 को नवोदय परिणाम 2022 (Navodaya Class 9th Result 2022) घोषित किया है। जो उम्मीदवार जेएनवीएसटी कक्षा 9 चयन परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे थे, वे अब उन्हें ऑनलाइन देख सकते हैं। ऐसा करने के लिए छात्रों को जवाहरलाल नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट - navodaya.gov.in पर जाएं। रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स और लिंक नीचे शेयर किए गए हैं।

इन्हें करना होगा परिणामों का इंतजार

कक्षा 9वीं के लिए जवाहरलाल नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा को 9 अप्रैल, 2022 को आयोजित किया गया था। जिनके परिणाम जेएनवीएसटी ने आज घोषित कर दिए है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि अधिकांश क्षेत्रों के लिए परिणाम आज ऑनलाइन घोषित किया गया है। जेएनवीएसटी कक्षा 9 के जेएनवी नीमच, पुलवामा, कुलगाम और अन्य के परिणाम प्रशासनिक कारणों से रोक दिए गए हैं। जिसके साथ ही इन क्षेत्रों के बच्चों को फिलहाल परिणामों का इंतजार करना होगा।

Navodaya Result 2022: How to Check JNV Class 9th Result

जवाहरलाल नवोदय विद्यालय की 9वीं कक्षा की चयन परीक्षा के परिणाम चेक करने के लिए आपको निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा-

  • छात्रों को जवाहरलाल नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट - navodaya.gov.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर, 'कक्षा IX चयन परीक्षा परिणाम'  लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • आपका जेएनवीएसटी कक्षा 9 परिणाम 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।


कक्षा 6 के परिणामों को लेकर जेएनवीएसटी ने क्या कहा

जेएनवीएसटी ने कक्षा 6 परिणाम 2022 के लिए भी एक अधिसूचना जारी की है। जेएनवीएसटी कक्षा 6 परिणाम 2022 पर आधिकारिक नोटिस में लिखा है, ‘सभी संबंधितों को सूचित किया जाता है कि सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए कक्षा VI जेएनवीएसटी 2022 (चयन सूची) का परिणाम अभी तक घोषित नहीं किया गया है। अफवाह फैली हुई है कि परिणाम घोषित कर दिया गया है। कक्षा 6 जेएनवीएसटी 2022 के परिणाम की घोषणा के संबंध में प्रामाणिक जानकारी के लिए कृपया केवल एनवीएस मुख्यालय वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।’

Read More - डाउनलोड करें, आरबीआई ग्रेड बी फेज 2 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र