लाइव टीवी

JNV Result 2021 Class 6, 11: कक्षा 6, 11 के ​लिए JNV Result 2021 जारी, डायरेक्ट इस लिंक से करें चेक

Updated Sep 28, 2021 | 11:21 IST

नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने जवाहर नवोदय विद्यालय, JNV Result 2021 कक्षा 6, 11 के लिए लिंक उपलब्ध कराए हैं। कक्षा 6 के लिए परिणाम लिंक सक्रिय नहीं है। अधिक जानकारी navodaya.gov.in पर उपलब्ध है।

Loading ...
JNV Result 2021 Class 6, 11: JNV Result 2021 जारी (i-stock)
मुख्य बातें
  • नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने जवाहर नवोदय विद्यालय, JNV Result 2021 कक्षा 6, 11 के लिए लिंक उपलब्ध करा दिए हैं।
  • इसके साथ ही कक्षा 11 के उम्मीदवारों की अनंतिम चयन सूची भी उपलब्ध है।
  • उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से कक्षा 11 के लिए अनंतिम चयन सूची चेक कर सकते हैं।

JNV Result 2021 Class 6, 11: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने जवाहर नवोदय विद्यालय, JNV Result 2021 कक्षा 6, 11 के लिए लिंक उपलब्ध कराए हैं। कक्षा 6 के लिए परिणाम लिंक साइट पर सक्रिय नहीं है, यहां तक कि इसके लिए कोई आधिकारिक सूचना भी नहीं है। लेकिन कक्षा 11 के उम्मीदवारों की अनंतिम चयन सूची के लिए लिंक उपलब्ध है। अधिक जानकारी navodaya.gov.in पर देखी जा सकती है।

JNV Result 2021 कक्षा 6, 11 लिंक 27 सितंबर, 2021 को उपलब्ध कराए गए थे। छात्रों और हितधारकों को सूचित किया जाता है कि भले ही कक्षा 6 के लिए परिणाम देखने के लिए लिंक साइट पर मौजूद नहीं है, लेकिन तब भी आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।

छात्र के प्रदर्शन के आधार पर होता है चयन

छात्र ध्यान दें कि कक्षा 11 के लिए अनंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है, छात्र अपने क्षेत्रों के अनुसार अपने नाम की जांच कर सकते हैं। कक्षा 11 के लिए अनंतिम चयन सूची लैटरल इंट्री या ऐडमिशन के लिए हैं। एनवीएस के नियमों के मुताबिक, कक्षा 11 में प्रवेश कक्षा 10 में छात्र के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

Direct link for Provisional Select List for Class 11 admissions 

JNVST Result 2021 Class 6
  
JNV Result 2021 रिपोर्टों के अनुसार, 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों को इस परीक्षा के लिए योग्य माना गया था, लेकिन अभी भी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने उपस्थित हुए थे। परिणाम आधिकारिक रूप से जारी होने के बाद, एनवीएस विभिन्न श्रेणियों के लिए कट-ऑफ की एक सूची भी जारी करेगा। ये कट-ऑफ जेएनवी कक्षा 6 में प्रवेश के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक होंगे।

आधिकारिक वेबसाइट खुलने में हो दिक्कत तो कुछ देर बाद करें ट्राई

जवाहर नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in है, लेकिन साइट खुलने में कई बार दिक्कत आ रही है। हालांकि इसका कारण ओवरलोड या ​टेक्निकल भी हो सकता है। ऐसे में कुछ देर के अंतराल पर आप रिजल्ट चेक करने की कोशिश करिये।

नोट: इस संबंध (JNV class 6 result) में आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है।

इस साल, JNV class 6 की प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त, 2021 को आयोजित की गई थी। JNV class 6 की प्रवेश परीक्षा COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अंग्रेजी, हिंदी और प्रत्येक राज्य की क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की गई थी।