लाइव टीवी

Kerala Class 12th Result 2022: केरल बोर्ड कल जारी करेगा कक्षा 12वीं का रिजल्ट, इस समय होंगे जारी

Updated Jun 20, 2022 | 22:05 IST

Kerala Class 12th Result 2022: उच्च माध्यमिक शिक्षा विभाग (डीएचएसई), कक्षा 12वीं बोर्ड के परिणाम 2022 आज, 21 जून, 2022 को आने की उम्मीद जताई जा रही है। सभी छात्र कक्षा 12वीं के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

Loading ...
केरल बोर्ड के कक्षा 12वीं का रिजल्ट
मुख्य बातें
  • केरल शिक्षा बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट (Kerala Class 12 Result Release Date) कल जारी कर सकता है।
  • बोर्ड ने रिजल्ट की डेट को लेकर आधिकारिक सूचना फिलहाल जारी नहीं की है।
  • सभी छात्र कक्षा 12वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in पर देख सकते हैं।

Kerala Class 12th Result 2022: उच्च माध्यमिक शिक्षा विभाग (डीएचएसई), केरल +2 या कक्षा 12वीं बोर्ड के परिणाम 2022 आज, 20 जून, 2022 को जारी होने की उम्मीद जताई जा रही थी। हालांकि, राज्य शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने पुष्टि की है कि केरल +2 परिणाम 2022 की घोषणा कल 21 जून को की जाएगी। एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद, केरल डीएचएसई प्लस 2 के लिए उपस्थित होने वाले छात्र अपना परिणाम keralaresults.nic.in पर देख सकते हैं।

केरल बोर्ड के परिणाम 21 जून को सुबह 11 बजे शिक्षा मंत्री वी सिवनकुट्टी, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित करेंगे। छात्र कृपया ध्यान दें कि 12वीं के सभी स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ ही घोषित किया जाएगा।

How to Check Kerala Class 12th Result 2022:

एक बार घोषित होने के बाद, छात्र निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करके अपने केरल कक्षा 12 वीं के परिणाम 2022 देख सकते हैं

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर ‘Kerala Class 12th Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉग इन क्रैडिएंशल्स दर्ज करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Read More- असम बोर्ड 12वीं के नतीजों पर फैसला जल्द, जानें कब तक आ सकते हैं परिणाम

केरल डीएचएसई परीक्षा 30 मार्च से 22 अप्रैल, 2022 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। केरल डीएचएसई परीक्षा कक्षा 10वीं के प्रैक्टिकल परीक्षा पूरे राज्य में 21 फरवरी से 15 मार्च, 2022 तक आयोजित किए गए थे। लगभग 4 लाख छात्रों ने कथित तौर पर इस साल केरल डीएचएसई प्लस 2 की परीक्षाओं में शामिल हुए थे।

Read More- इस दिन जारी हो सकते है पंजाब बोर्ड 10वीं व 12वीं के रिजल्ट, ऐसे करें चेक

बता दें पिछले साल, राज्य के शिक्षा मंत्री वी सिवनकुट्टी ने शैक्षणिक सत्र 2020-2021 के लिए कक्षा 12वीं के  परिणामों की घोषणा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। डीएचएसई प्लस 2 के परिणाम 28 जुलाई, 2021 को जारी किए गए थे।