लाइव टीवी

CAT 2021 Registration: कॉमन एडमिशन टेस्ट 2021 के लिए पंजीकरण का आखिरी मौका आज, उम्मीदवार ऐसे कर सकेंगे आवेदन

Updated Sep 22, 2021 | 10:05 IST

CAT 2021 Registration: Common Admission Test 2021 के लिए पंजीकरण का आखिरी मौका आज है। पहले रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 सितंबर, 2021 थी, जिसे बढ़ाकर 22 सितंबर 2021 कर दिया गया। परीक्षा 28 नवंबर को होगी।

Loading ...
CAT Registration 2021: सीएटी परीक्षा के लिए आज करें पंजीकरण (i-stock)
मुख्य बातें
  • कॉमन एडमिशन टेस्ट 2021 के लिए 22 सितंबर तक हो सकेंगे पंजीकरण।
  • पहले पंजीकरण की अंतिम तारीख 15 तारीख थी, जिसे बढ़ाकर 22 सितंबर कर दिया गया।
  • इस परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर, 2021 को किया जाएगा।

CAT 2021 Registration​: Common Admission Test 2021 के लिए पंजीकरण का आखिरी मौका आज है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक किन्हीं कारणों से खुद का रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, यह उनके लिए रिमाइंडर कॉल है। बता दें, CAT 2021 के लिए 4 अगस्त, 2021 से पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। हालांकि CAT Registration 2021 के लिए पहले आखिरी तारीख 15 सितंबर, 2021 थी, जिसे बढ़ाकर 22 सितंबर कर दिया गया।

शाम 5 से पहले करें रजिस्ट्रेशन

जो उम्मीदवार भारतीय प्रबंधन संस्थान, आईआईएम में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर आज शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षा में बैठने के लिए CAT Registration 2021 जरूरी होता है। IIM कॉलेजेस में प्रवेश के लिए IIM अहमदाबाद द्वारा इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 

28 नवंबर को होगी परीक्षा

इस परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर, 2021 को किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित यानी सीबीटी बेस्ड होगी। परीक्षा का स्वरूप ऑनलाइन होगा। कैट 2021 के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षार्थियों को COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

How to Registration for CAT 2021: कैट पंजीकरण 2021 ऐसे करें

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर Registration पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद पेज लोड होगा, अब आप क्रेडिंशियल भरें।
  4. जानकारी भरने के बाद 'जनरेट ओटीपी' पर क्लिक करें।
  5. और नीचे कैप्चा भरकर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

उम्मीदवार CAT Registration 2021 के लिए सीधे लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं - CAT Registration 2021

कैट पंजीकरण 2021 के पूरा होने के बाद सभी उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जिसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।