लाइव टीवी

LU PGET 2021: लखनऊ विश्वविद्यालय पीजी एंट्रेंस टेस्ट 2021 के लिए अनुसूची जारी, यहां देखें परीक्षाओं की ति​थि

Updated Aug 30, 2021 | 19:44 IST

LU PGET 2021: लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट, पीजीईटी 2021 की अंतिम अनुसूची घोषित कर दी है। छात्र lkouniv.ac.in पर शेड्यूल देख सकते हैं।

Loading ...
LU PGET 2021: लखनऊ विश्वविद्यालय पीजीईटी 2021 अनुसूची जारी (i-stock)
मुख्य बातें
  • लखनऊ विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2021 के लिए अंतिम अनुसूची घोषित कर दी गई है।
  • परीक्षाएं 6 सितंबर से 13 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी।
  • छात्र लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर शेड्यूल देख सकते हैं।

LU PGET 2021: लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट, पीजीईटी 2021 की अंतिम अनुसूची घोषित कर दी है। जो छात्र LU PGET परीक्षा 2021 के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, वे lkouniv.ac.in पर शेड्यूल देख सकते हैं।

आधिकारिक समय सारिणी के अनुसार, परीक्षाएं 6 सितंबर से 13 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी: सुबह की पाली सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक और शाम की पाली 3 से शाम 4:30 बजे तक चलेगी।

LU PGET 2021: How to check the schedule

LU PGET 2021: शेड्यूल कैसे चेक करें

  1. छात्र सबसे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in पर जाएं।
  2. यहां होमपेज पर, अधिसूचना देखने के लिए 'News and Announcement' नाम के बॉक्स में View All News पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद Dates of PG Entrance Test (PGET) 2021 पर क्लिक करें।
  4. LU PGET 2021 का अंतिम शेड्यूल पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगा।
  5. इसे आप डाउनलोड या प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

लखनऊ विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 13 सितंबर को विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।