लाइव टीवी

Maharashtra Board HSC 12th Result 2022: इंतजार खत्म, जारी हुआ महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट

Updated Jun 08, 2022 | 13:35 IST

Maharashtra Board HSC 12th Result 2022 on www.mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org, mahahsscboard.in: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org और mahaahsscboard.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

Loading ...
Maharashtra Board HSC 12th Result 2022 (Pic: iStock)
मुख्य बातें
  • जारी हुए महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम।
  • 1 बजे जारी किए गए कक्षा 12वीं के परिणाम।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर छात्र चेक करें अपना रिजल्ट।

Maharashtra Board HSC 12th Result 2022 on mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org, mahahsscboard.in: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आखिरकार आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र अब कई वेबसाइट्स mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org और mahahsscboard.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। पहले यह जानकारी दी गई थी कि आज यानी 8 जून को 1 बजे महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम जारी किए जाएंगे। महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने यह घोषणा की थी कि एचएससी परिणाम 14 लाख से अधिक छात्रों के लिए जारी किए जाएंगे। 

Also Read: Maharashtra Board HSC 12th Result 2022, Mahresult.nic.in LIVE: कुछ ही देर में जारी होने वाला है महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी का रिजल्ट, यहां देखें सबसे पहले

तकरीबन 14 लाख छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे जो अब जारी कर दिए गए हैं। इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा 14,85,191 छात्रों ने दी थी। जिनमें से 8,17,188 लड़के और 6,68,003 लड़कियां थीं।‌ यह कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा खत्म होने के एक-दो हफ्ते बाद ही मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड करने के बाद आज यानी 8 जून बुधवार को परिणाम जारी कर दिए गए हैं। 

Also Read: Mahresult.nic.in, Maharashtra Board HSC Result 2022 LIVE Updates: जारी होने वाला है महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम, ऐसे देखें नतीजे

कैसे चेक करें अपना परिणाम?

  1. अपना परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले छात्र महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड के ऑफिशल वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं। 
  2. अब महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2022 पर क्लिक करें। 
  3. सभी लॉगइन क्रैडेंशियल्स जैसे रोल नंबर आदि दर्ज करने के बाद सबमिट करें।
  4. सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। 
  5. भविष्य के लिए अपने परिणाम को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें। 

Direct Link for Resut - https://testservices.nic.in/result/mbhsc2022/mbhsc2022.htm


अगर साइट क्रैश हो जाए तो छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना परिणाम देख सकेंगे। एसएमएस के जरिए परिणाम देखने के लिए सबसे पहले मैसेज बॉक्स पर MHHSC लिखें और स्पेस दें। फिर 57766 पर मैसेज सेंड कर दें। आपका परिणाम रिप्लाई के तौर पर आ जाएगा।