लाइव टीवी

Maharashtra Board MSBSHSE HSC 10th Result 2022 Date: शाम तक आएगी महाराष्ट्र एचएससी परिणाम तिथि की जानकारी?

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated Jun 04, 2022 | 20:02 IST

Maharashtra Board HSC 10th Result 2022 Date: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, MSBSHSE जून के दूसरे सप्ताह में महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2022 जारी करेगा। रिजल्ट देखने का तरीका, संभावित ​तारीख व महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2022 को लेकर अन्य जानकारी यहां से चेक की जा सकती है...

Loading ...
महाराष्ट्र एचएससी परिणाम तिथि 2022
मुख्य बातें
  • जल्द जारी होने वाले हैं महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2022
  • मूल्यांकन प्रक्रिया अंतिम दौर में, अधिकारियों ने की पुष्टि
  • छात्र यहां से रिजल्ट देखने का तरीका, संभावित ​तारीख देख सकते हैं।

Maharashtra Board HSC 10th Result 2022 Date: Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, MSBSHSE Maharashtra HSC Results 2022 को लेकर जल्द ही रिजल्ट डेट की घोषणा होने वाली है। महाराष्ट्र बोर्ड के अधिकारियों ने एचएससी परिणाम 2022 के संबंध में पहले एक संभावित तारीख साझा की थी, जिसमें यह बताया गया था कि महाराष्ट्र एचएससी कक्षा 12वीं के परिणाम 10 जून के आसपास जारी होने की उम्मीद है, लेकिन बता दें, यह रिजल्ट जल्दी भी जारी किए जा सकते हैं।

Maharashtra Board HSC Result 2022 Date and Time

महाराष्ट्र बोर्ड परिणाम 2022 के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया अंतिम दौर में है, हालांकि इस प्रक्रिया में कुछ बाधाएं देखने को मिली जब कई शिक्षकों ने एसएससी, एचएससी परिणाम मूल्यांकन प्रक्रिया का बहिष्कार किया। हालांकि, MSBSHSE के अधिकारियों और राज्य के शिक्षा विभाग द्वारा उचित उठाने के बाद मूल्यांकन फिर से शुरू किया गया था। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, HSC परिणाम 2022 मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग समाप्त होने को है।

महाराष्ट्र बोर्ड के अधिकारी जल्द ही अंतिम एचएससी परिणाम तिथि जारी करेंगे। अपडेट के अनुसार, महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2022 को 10 जून, 2022 को घोषित किया जाना है। हालांकि यह एक संभावित तिथि है।

महाराष्ट्र के शिक्षा विभाग द्वारा महाराष्ट्र एचएससी परिणाम की तारीख की पुष्टि की जाएगी, राज्य के शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ परिणामों की घोषणा करेंगे। एक बार घोषित होने के बाद, छात्र एचएससी परिणाम 2022 की तारीख या रिजल्ट देखने के लिए यहां डायरेक्ट लिंक पा सकेंगे।

15 लाख छात्रों का रिजल्ट होगा खत्म

महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2022 लगभग 15 लाख छात्रों के लिए घोषित किया जाएगा। एक बार जब वे जारी हो जाएंगे, तो छात्र कक्षा 12 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों - mahresult.nic.in और msbshse.co.in पर देख सकेंगे। महाराष्ट्र बोर्ड ने एचएससी कक्षा 12 की परीक्षा 4 से 30 मार्च, 2022 तक आयोजित की थी।