लाइव टीवी

MHT CET 2022 Exam: कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, जानिए कब होनी है परीक्षा

Updated Mar 31, 2022 | 04:47 IST

MHT CET 2022 परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी हो गया है। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2022 का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जारी हुआ है।

Loading ...
महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2022
मुख्य बातें
  • महाराष्ट्र में अलग-अलग पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए शेड्यूल हुआ जारी।
  • महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से पूरी होगी प्रक्रिया।
  • आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org की मदद से देखें नोटिस।

Maharashtra MHT CET Schedule Released: महाराष्ट्र में अलग-अलग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2022 (MHT CET 2022) की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने इंजीनियरिंग से लेकर फार्मेसी तक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं।

जो उम्मीदवार इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट से महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2022 के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एमएचटी सीईटी 2022) का शेड्यूल देखने के लिए आपको वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाना होगा।

नोटिस में दी गई जानकारी के अनुसार बोर्ड द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाएं जून माह में आयोजित की जाएंगी।

इन तिथियों पर होगी परीक्षा:
पीसीएम ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 11 जून से 16 जून 2022 के बीच होगी। वहीं पीसीबी ग्रुप की परीक्षाएं 17 जून से 23 जून 2022 के बीच होंगी।

यहां क्लिक कर देखिए आधिकारिक वेबसाइट नोटिस

उम्मीदवार विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए अनुसूची की जांच कर सकते हैं। एमबीए से लेकर बीएड, एलएलबी से लेकर एमएड तक हर परीक्षा के लिए अलग-अलग तारीखें तय की गई हैं। आप जिस यूजी कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं उसकी तारीख देख सकते हैं।

MHT CET 2022 परीक्षा 2022-23 सत्र के लिए कई पेशेवर और इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी, फार्मेसी, कृषि पाठ्यक्रमों के यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा तिथियों की जांच करने के बाद, आप उसके अनुसार प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। विवरण देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।