लाइव टीवी

MP board 12th result 2021: मध्य प्रदेश बोर्ड के 12वीं के नतीजे घोषित, mpbse.mponline.gov.in पर चेक करें रिजल्ट

Updated Jul 29, 2021 | 12:16 IST

मध्‍य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.nic.in पर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
MP board 12th result 2021

MP Board 12th result: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने आज (गुरुवार, 29 जुलाई) एमपी बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। एमपी बोर्ड का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.nic.in पर ऑनलाइन घोषित और जारी किया जाएगा। नतीजे दोपहर 12 बजे घोषित किए गए, जो वेबसाइट mpresults.nic.in पर भी चेक किया जा सकता है।

मध्य प्रदेश सरकार ने इस साल महामारी को देखते हुए 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी। छात्रों को सरकार द्वारा जारी आंतरिक मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर अंक प्रदान किए गए हैं। 10वीं और 11वीं छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों को भी 12वीं के अंकों की गणना में शामिल किया गया है।

ऐसे चेक करें नतीजे

  1. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं और रिजल्‍ट पर क्लिक करें या फिर सीधे mpresults.nic.in पर जाएं
  2. एमपी हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा - HSSC- 12वीं परिणाम 2021 के लिंक के साथ एक नई विंडो खुलेगी, अब इस लिंक पर क्लिक करें
  3. एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें आपको एमपी बोर्ड का रोल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद इसे क्लिक करें
  4. आपका MPBSE बोर्ड 12वीं का परिणाम 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा

इस साल एमपी बोर्ड से करीब 10 लाख छात्रों ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। 2020 में करीब 8.5 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। एमपी बोर्ड पहले ही 14 जुलाई, 2021 को 10वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर चुका है। आज 12वीं के प‍रीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। उन छात्रों को बोर्ड की ओर से आयोजित विशेष परीक्षा में बैठने का विकल्प होगा, जो अपने रिजल्‍ट से संतुष्ट नहीं होंगे।