लाइव टीवी

MP Board 12th Result 2022: एमपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें परिणाम

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated Apr 29, 2022 | 13:44 IST

MP Board MPBSE 12th Result 2022: इंतजार खत्म, जारी होने जा रहा है मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से कक्षा 12वीं का परिणाम। यह रिजल्ट आज यानी 29 अप्रैल को दोपहर 1 बजे जारी किए जाएंगे। छात्र यहां रिजल्ट देखने का तरीका, डायरेक्ट लिंक व अन्य जानकारी देख सकेंगे...

Loading ...
मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां से देखें
मुख्य बातें
  • आज दोपहर 1 बजे जारी होगा एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
  • रिजल्ट जारी करने को लेकर 27 अप्रैल को आई थी आधिकारिक जानकारी
  • छात्र नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके स्कोर देख सकेंगे

MP Board MPBSE 12th Result 2022: बड़ी खबर, मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) आज यानी 29 अप्रैल को दोपहर 1 बजे 10वीं के साथ साथ 12वीं बोर्ड परीक्षा का भी रिजल्ट जारी कर दिया है । बता दें, 27 अप्रैल को एक आधिकारिक जानकारी आई थी, जिसमें इस बात की पुष्टि हुई थी कि एमपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले 29 अप्रैल दोपहर 1 बजे के बाद से रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट्स अब साइट पे उपलब्ध है।

एमपी बोर्ड 12वीं के परिणाम 2022 के तहत पास प्रतिशत 72.72 प्रतिशत दर्ज किया गया है। 2020 में, उत्तीर्ण प्रतिशत 68.81 प्रतिशत था। उसकी तुलना में पास प्रतिशत में वृद्धि देखी जा सकती है।

MP Board 12th Result 2022 Direct Link LIVE: Check marks here

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (MPBSE) अपनी आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresult.nic.in पर रिजल्ट \उपलब्ध किया है।

Direct Link for MPBSE - HSSC (Class 12th) Examination Results -2022

एक रिपोर्ट के अनुसार, जल्द ही मार्कशीट्स डाउनलोड करने का लिंक भी एक्टिव किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे मूल मार्कशीट्स पाने के लिए आपको अपने स्कूल से संपर्क करने की जरूरत होगी। 

MP Board 10th Result 2022 Direct Link: Check result here

27 अप्रैल को ट्वीट के माध्यम से रिजल्ट तिथि व समय की जानकारी दी गई थी, इसके अनुसार मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार रिजल्ट घोषित करेंगे। बता दें, ठीक 1 बजे ये परिणाम जारी किए गए।

MP Board 12th Result 2022 - मोबाइल ऐप से देख सकेंगे अपना रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद सर्वर डाउन होने के कारण छात्रों को काफी परेशानी हो सकती है। ऐसे में बोर्ड ने मोबाइल ऐप पर भी रिजल्ट घोषित करने की योजना बनाई है। इसके लिए छात्र प्ले स्टोर पर जाकर MPBSE MOBILE APP डाउनलोड करें। यहां Know your result पर क्लिक कर अपना रोल नंबर और आवेदन क्रमांक दर्ज कर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। दशकों बाद एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल में घोषित कर रहा है।