लाइव टीवी

MP Police Constable Result 2022: एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट घोषित, यहां करें चेक और देखें कटऑफ

Updated Mar 25, 2022 | 09:30 IST

MP Police Constable Result, Cut-Off 2022: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किए जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है वो आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

Loading ...
MP पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें Update

MP Police Constable Result, Cut-Off 2022: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में शामिल हुए उम्मीदवार बेसब्री से इस परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इन सभी उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म होने की उम्मीद है क्योंकि मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जारी करेगा। कुल 6000 पदों पर सफल उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी।

MP Police Constable Result 2022 Link: Check result here

6 हजार पदों के लिए भर्ती परीक्षा 17 फरवरी 2022 को संपन्न हुई थी जिसके तहत ऑनलाइन परीक्षा हुई थी। परीक्षा में करीब 12 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। जैसे ही परिणाम घोषित होगा तो साथ में फाइनल आंसर की भी जारी होगी जिसके आधार पर मेरिट तय होगी। विशेषज्ञों की मानें तो कटऑफ हाई रह सकती है। सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की बात करें तो कटऑफ 81 तक जाने की संभावना है। वहीं सामान्य वर्ग के महिला उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 71 पार रह सकती है।

MP Police Constable Result 2022: Check result and list of selected candidates

विशेषज्ञों के अनुसार संभावित कटऑफ 

कैटेगरी      पुरुष    महिला
जनरल        81       71
ओबीसी       75      66
एससी         71       65
एसटी         64       58

वेबसाइट पर उपलब्ध होगा परिणाम

आपको बता दें कि एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं थी तो ऐसे में मेरिट हाई रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। भर्ती परीक्षा का आयोजन कई शिफ्टों में किया गया था। उम्मीदवार अपना परिणामा मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in पर देख सकते हैं जहां वेबपेज के शीर्ष पर RESULT'S का एक विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर टैप करें और दूसरे वेबपेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे जिसके बाद आपको जरूरी जानकारी भरने के बाद रिजल्ट दिखाई देगा।

Bihar Board BSEB 12th Scrutiny Form 2022: बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटनी के लिए आवेदन कैसे करें, जानें यहां