लाइव टीवी

MP Board Result 2022: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का परिणाम, इन वेबसाइट्स पर सबसे पहले होगा अपडेट

Updated Apr 17, 2022 | 07:12 IST

MP Board MPBSE Class 10th, 12th Sarkari Result 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी एमपीबीएसई की ओर से जल्द ही एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए परिणाम 2022 रिलीज किया जाएगा।

Loading ...
MP Board Result 2022
मुख्य बातें
  • मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर आएंगे नतीजे।
  • 25 अप्रैल 2022 तक जारी हो सकता है एमपी बोर्ड रिजल्ट।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां दिए स्टेप्स का करें इस्तेमाल।

MP Board MPBSE Class 10th and 12th Result 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी एमपीबीएसई की ओर से जल्द ही एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम 2022 घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमपी बोर्ड परिणाम 2022 25 अप्रैल तक घोषित होने की संभावना है। एमपीबीएसई ने मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं परिणाम 2022 के लिए किसी भी आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है।

एमपीबीएसई मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10, कक्षा 12 रिजल्ट 2022 जारी होने के बाद परिणाम की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट- mpresults.nic.in, mpbse.nic.in पर की जाएगी।

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10, 12 परीक्षा 2022 के लिए कुल 18 लाख छात्र उपस्थित हुए। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2022 फरवरी और मार्च के बीच आयोजित की गई थी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स पर एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम 2022 को डाउनलोड करने के स्टेप्स की जांच कर सकते हैं।

REET 2022 Registration: आरबीएसई ने रीट परीक्षा के आवेदन की तारीख की जारी, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल

एमपी बोर्ड, एमपीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम 2022: स्कोरकार्ड ऐसे कैसे डाउनलोड

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.nic.in पर चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे स्क्रीन पर आ जाएंगे।
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के स्कोर कार्ड डाउनलोड करें।
आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

एक बार घोषित होने के बाद, परिणाम mpbse.nic.in और mpresults.nic.in वेबसाइटों पर उपलब्ध होगा। इन वेबसाइट्स पर नजर बनाए रखें और हमारे साथ भी जुड़े रहें क्योंकि हम नतीजे जारी होने पर तुरंत डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराएंगे।