लाइव टीवी

MP Police Constable Admit Card 2021: एडमिट कार्ड जारी, यहां से डाउनलोड करें एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र

Updated Dec 30, 2021 | 10:42 IST

MPPEB MP Police Constable Admit Card 2021: एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रवेश पत्र मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल एमपीपीईबी द्वारा peb.mp.gov.in पर जारी किया गया है। यहां जानिए विवरण।

Loading ...
मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 2021
मुख्य बातें
  • मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ रिलीज
  • आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जारी हुआ प्रवेश पत्र
  • यहां पाइए MPPEB की ओर से जारी विवरण और एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक

MP Police Constable Admit Card 2021: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (एमपीपीईबी) 8 जनवरी 2022 (शनिवार) को कॉन्स्टेबल (जीडी और रेडियो) के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2020-21 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - peb.mp.gov.in से एमपीपीईबी एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड (MP Police Constable Admit Card Download) कर सकते हैं। नीचे इस लेख में एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक की सुविधा भी दी गई है।

MP Police Constable Admit Card 2021: Check download direct link

एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2021 कैसे डाउनलोड करें? (How to Download MP Police Constable Admit Card 2021)

  1. एमपीपीईबी की ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
  2. पसंदीदा भाषा का चयन करें और एडमिट कार्ड लिंक 'टेस्ट एडमिट कार्ड - पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा - 2020' पर क्लिक करें।
  3. यह लिंक आपको एक नए पृष्ठ पर पुनर्निर्देशित करेगा जहां आपको सभी निर्देशों को पढ़ने की आवश्यकता है और अपना विवरण जैसे 'आवेदन संख्या' और 'जन्म तिथि' भरनी होगी।
  4. अब एमपीपीईबी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  5. डाउनलोड के बाद एडमिट कार्ड का प्रिंट निकाल लें और इसे संभालकर अपने पास रखें। एडमिट कार्ड पर अपना विवरण भी सावधानी से चेक कर लें।

MP Police Constable Admit Card 2021: How to download

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा एडमिट कार्ड का डायरेक्टर लिंक- MP Police Constable Admit Card Download Link

MP पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा के लिए जरूरी बातें:

उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए मूल फोटो-आईडी लाना होगा। UIDAI द्वारा सत्यापित होने पर ही ई-आधार कार्ड मान्य होगा। उन्हें एडमिट कार्ड के दूसरे भाग में सेल्फ अटेस्टेड फोटो भी चिपकाना होगा।

Also Read: UKSSSC Recruitment 2021: 1521 कॉन्स्टेबल और फायरमैन पदों के लिए भर्तियां, यहां जानिए आवेदन का तरीका व वेतन

ध्यान दें कि परीक्षा हॉल में कैलकुलेटर, बीपर, पेजर, मोबाइल, सेल फोन या कोई अन्य इलेक्ट्रिक उपकरण आदि सख्त वर्जित हैं।

MPPEB कॉन्स्टेबल परीक्षा का समय:
मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा को दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा।

सुबह 09 बजे से 11 बजे तक, (रिपोर्टिंग समय: सुबह 7 बजे से सुबह 8 बजे के बीच होगा।)
दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक, (रिपोर्टिंग समय: दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा।)
परीक्षा समय के पूरा होने के बाद उम्मीदवार को टेस्ट में प्राप्त अंक कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देंगे।

एमपी पुलिस कांस्टेबल मॉक टेस्ट:
परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट पीईबी वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने से पहले ऑनलाइन परीक्षा प्रक्रिया का अभ्यास करना चाहिए।