लाइव टीवी

Mumbai School: मुंबई में 31 जनवरी तक बंद हुए कक्षा 1 से 9 के लिए स्कूल, सिर्फ 10वीं-12वीं की कक्षाएं लगेंगी

Updated Jan 03, 2022 | 16:53 IST

Mumbai School Update: मुंबई में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते 31 जनवरी तक कक्षा 1 से 9 तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। सिर्फ 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र स्कूल जा सकेंगे।

Loading ...
मुंबई में स्कूल बंद

Mumbai School: मुंबई में कोविड और ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के चलते पहली से नौवीं तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। मुंबई नगर निगम ने ये फैसला लिया है कि सिर्फ 10वीं और 12वीं क्लास ही चलेंगी, 11 की कक्षाएं भी बंद रहेंगी। पहली से नौवीं और 11वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन कक्षाएं चलाने के आदेश दिए गए हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने कहा कि कोविड 19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंबई में कक्षा 1 से 9 तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे। कक्षा 10 और 12 के लिए स्कूल जारी रहेगा।

देश में आज से 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो गया है। बीएमसी को उम्मीद है कि जनवरी के अंत तक 15 से 18 साल के सभी 4.5 लाख बच्चों का टीकाकरण हो जाएगा। दो सप्ताह की अवधि में मुंबई में सकारात्मकता दर 1% से बढ़कर 17% हो गई है। रविवार को मुंबई में 8,000 से अधिक कोविड के नए मामले दर्ज किए गए। बीएमसी कमिश्नर इकबाल चहल ने ET NOW से कहा कि हमारे अभी भी 90% अस्पताल में बिस्तर खाली हैं और बिना लक्षण वाले रोगियों का प्रतिशत 91% है। मार्च 2021 में दूसरी डेल्टा लहर के दौरान मुंबई में इतनी अधिक संख्या देखी गई जब अस्पताल के बिस्तर खत्म होने लगे। इस बार अच्छी तरह से तैयार हैं। चहल को उम्मीद है कि यह लहर अगले चार हफ्तों में धीमी हो जाएगी।