लाइव टीवी

NEET PG Result 2021: जारी हुआ नीट पीजी का रिजल्‍ट, डायरेक्‍ट लिंक nbe.edu.in से ऐसे करें चेक

Updated Sep 29, 2021 | 09:09 IST

NEET PG 2021 Result: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET PG 2021 के रिजल्‍ट घोषित कर दिए गए हैं। डायरेक्‍ट लिंक जल्‍द ही आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर लाइव होगा।

Loading ...
NEET PG Result 2021 (i-stock)
मुख्य बातें
  • NEET PG 2021 परीक्षा इस वर्ष 11 सितंबर, 2021 को हुई थी।
  • देश भर में 260 से अधिक शहरों और 800 परीक्षा केंद्रों में इस परीक्षा का आयोजन किया गया था।
  • आधिकारिक नोटिस के अनुसार, रैंक के साथ विस्तृत परिणाम जल्द ही nbe.edu.in पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

NEET PG 2021 Result: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET PG 2021 के रिजल्‍ट घोषित कर दिए गए हैं। डायरेक्‍ट लिंक जल्‍द ही आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर लाइव होगा। सभी कैटेगरी के लिए क्‍वालिफाइंग कट-ऑफ भी जारी किया गया है। उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं। 

बता दें कि, NEET PG 2021 परीक्षा इस वर्ष 11 सितंबर, 2021 को देश भर में 260 से अधिक शहरों और 800 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। 

NEET PG 2021 Results: Qualifying Cut off for all Categories 

Category Minimum Qualifying/Eligibility Criteria Cut-off Score (Out of 800)
General Category (UR/EWS) 50th Percentile 302
SC/ST/OBC (including PwD of SC/ST/OBC) 40th Percentile 265
UR-PwD 45th Percentile 283


NEET PG 2021 Result: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होमपेज पर दिख रहे 'NEET PG 2021' के लिंक पर क्लिक करना है। 
  • अब आपको नये पेज को स्‍क्रॉल करें और रिजल्‍ट के लिंक पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद अपना रोल नंबर, पासवर्ड दर्ज कर सब्मिट कर दें। 
  • आपका रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें। 

परिणाम घोषणा की घोषणा एनबीई द्वारा ट्विटर के माध्यम से की गई थी जिसमें कहा गया था कि परिणाम लिंक जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।