लाइव टीवी

NEET 2022 Toppers List: हरियाणा की तनिष्का बनीं नीट परीक्षा की टॉपर, यहां देखिए टॉपर्स लिस्ट और उनके अंक

Updated Sep 08, 2022 | 06:10 IST

NEET Toppers List: 2022 Result: नीट 2022 रिजल्ट neet.nta.nic.in पर आ चुका है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, हरियाणा की तनिष्का ने ग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2022 में 720 में से 715 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। नीट 2022 टॉपर्स की लिस्ट यहां देखें।

Loading ...
NEET 2022 Result Topper List
मुख्य बातें
  • नीट परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और neet.nta.nic.in पर जारी।
  • NEET Result के साथ NTA ने टॉपर्स की लिस्ट भी की है जारी।
  • हरियाणा की तनिष्का ने 720 में से 715 अंक हासिल कर हासिल की पहली रैंक।

NTA NEET UG Result 2022 Topper List at neet.nta.nic.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से बीते दिन 7 सितंबर, 2022 की रात को NEET UG परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। NEET परिणाम के साथ, NTA ने NEET 2022 टॉपर्स लिस्ट भी neet.nta.nic.in पर भी जारी की है। इसके अनुसार, हरियाणा की तनिष्का ने ऑल इंडिया रैंक, AIR 1 हासिल की और NEET रिजल्ट में 715 अंक हासिल करके टॉप किया। कुल 4 उम्मीदवारों ने 720 में से 715 अंक हासिल कर टॉप 4 में जगह बनाई है।

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, एनईईटी 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए 18 लाख उम्मीदवारों में से तनिष्का ने पहला स्थान हासिल किया है और 720 में से 715 हासिल किया है। यहां नीट टॉपर्स चेक करें।

नीट रिजल्ट डायरेक्ट लिंक यहां क्लिक कर देखें- NEET UG Result 2022 Direct Link LIVE: Check here

NEET 2022 Toppers List: नीट 2022 रिजल्ट के टॉपर

रैंक (AIR) - नाम और जगह - अंक

1 - तनिष्का, राजस्थान - 715
2 - वत्स आशीष बत्रा, दिल्ली (एनसीटी) - 715
3 - हृषिकेश नागभूषण गांगुली, कर्नाटक - 715
4 - रुचि पावश, कर्नाटक - 715
5 - इराबेली सिद्धार्थ राव, तेलंगाना - 711
6 - ऋषि विनय बालसे, महाराष्ट्र - 710
7 - अर्पित नारंग, पंजाब - 710
8 - कृष्णा एस आर, कर्नाटक - 710
9. ज़ील विपुल व्यास, गुजरात - 710
10. हाज़िक़ परवीज़ लोन, जम्मू और कश्मीर - 710
11. सयंतनी चटर्जी, पश्चिम बंगाल - 710
12. मटका दुर्गा साई कीर्ति तेजा, आंध्र प्रदेश - 710
13. व्रजेश वीनाधर शेट्टी, कर्नाटक - 710
14. अनुष्का मंडल, पश्चिम बंगाल - 710
15. नुनि वेंकट साईं वैष्णवी, आंध्र प्रदेश - 706
16. जय दीपक राज्यगुरु, गुजरात - 706
17 - शुभ कौशिक, कर्नाटक - 705
18 - अंकुश एस गौड़ा, कर्नाटक - 705
19 - अनमोल गर्ग, दिल्ली (एनसीटी) - 705
20 - साहिर नवल बजाज, महाराष्ट्र - 705

नीट परीक्षा परिणाम से जुड़े विवरण और अपडेट्स: NEET UG Result 2022 Details LIVE: Check here

टॉप 50 में, 9 छात्र कर्नाटक से, 5-5 दिल्ली एनसीटी और गुजरात से और 4 आंध्र प्रदेश से हैं। तनिष्का मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं, लेकिन उन्होंने राजस्थान के कोटा से नीट की परीक्षा दी। बीते साल, कुल तीन छात्रों ने AIR 1 हासिल की थी, इसमें मृणाल कुटेरी, तन्मय गुप्ता और कार्तिका जी. नायर शामिल थे।

नीट 2022 परीक्षा के टॉपर्स की पूरी सूची एनटीए की आधिकारिक वेबसाइटों - nta.ac.in और neet.nta.nic.in पर साझा की गई है। NEET UG 2022 परीक्षा 17 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थी। मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 18.72 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 95 प्रतिशत की उपस्थिति की सूचना मिली थी। एक बार जब उम्मीदवार नीट परीक्षा पास कर लेते हैं, तो वे काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन करना शुरू कर देंगे, जिसके इस महीने में होने की संभावना है।