लाइव टीवी

NEET UG 2022: नीट यूजी फॉर्म में सुधार का अंतिम मौका आज, डायरेक्ट लिंक से करें करेक्शन

Updated Jun 16, 2022 | 08:45 IST

NEET UG 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA आज NEET UG 2022 आवेदन पत्र के लिए सुधार विंडो बंद कर देगी। जिन उम्मीदवारों ने स्नातक मेडिकल प्रवेश परीक्षा, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, एनईईटी 2022 के लिए पंजीकरण किया है, वे केवल आज तक ही कैटेगरी में बदलाव कर सकते हैं...

Loading ...
NEET UG 2022: नीट यूजी फॉर्म करेक्शन विंडो
मुख्य बातें
  • नीट यूजी फॉर्म में करेक्शन का अंतिम मौका आज है।
  • रात 9 बजे तक ही किया जा सकेगा करेक्शन
  • केवल कैटेगरी में बदलाव करने का मिलेगा मौका

NEET UG 2022: National Testing Agency, NTA National Eligibility cum Entrance Test, NEET UG 2022 Application से जुड़ी अहम खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी आज उस करेक्शन विंडो को बंद कर देगी, जिसके माध्यम से आवेदक अपनी कैटेगरी में बदलाव कर सकता है। 16 जून के बाद यह सुविधा खत्म हो जाएगी। बता दें, नीट यूजी सुधार विंडो को 14 जून, 2022 को एनटीए द्वारा फिर से खोला गया था। एजेंसी द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिस में कहा गया था कि उम्मीदवारों के पास अपने फॉर्म को एडिट करने के लिए आज, 16 जून, 2022 तक का समय है। हालांकि, नीट फॉर्म में भरी गई केवल श्रेणी या कैटेगरी को ही बदला जा सकता है।

सुधार विंडो neet.nta.nic.in पर खुली है और आज रात 9 बजे बंद हो जाएगी। हालांकि एडिट करने के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा। एनईईटी 2022 उम्मीदवार अपने एनईईटी यूजी फॉर्म में संपादन कैसे करें, इसके लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलों करें

NEET UG 2022 form एनईईटी 2022 एनईईटी यूजी फॉर्म में कैसे करेक्शन करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर, Correction in Category for NEET(UG)-2022 नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करने के लिए अपना पंजीकृत उपयोगकर्ता नाम, पासवर्ड दर्ज करें
  • NEET UG फॉर्म में अपनी कैटेगरी में बदलाव करें (यदि जरूरत है तो)
  • शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

NEET 2022 – NEET UG Correction Window Link

इससे पहले राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने उम्मीदवारों को 24 मई से 27 मई, 2022 तक NEET UG फॉर्म को एडिट करने की अनुमति दी थी। एक विशेष प्रावधान के तहत, NTA ने 14 जून, 2022 को इस सुधार विंडो को फिर से खोल दिया, ताकि उम्मीदवारों को अपने NEET UG में श्रेणी में बदलाव करने की अनुमति मिल सके।

कैटेगरी में कोई भी बदलाव करने की आखिरी तारीख आज 16 जून 2022 रात 9 बजे तक है। एनटीए भारत में मेडिकल कॉलेजों में स्नातक प्रवेश के लिए 17 जुलाई, 2022 को नीट 2022 परीक्षा आयोजित करेगा। सुधार विंडो बंद होने के बाद, NTA द्वारा प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर और NEET 2022 एडमिट कार्ड जारी करने की उम्मीद है।

Read More - योगी सरकार जल्द बाटेगी 5.38 लाख स्मार्टफोन और टैबलेट