लाइव टीवी

NEET UG Counselling: कल खत्म हो जाएगा पहला राउंड,फिर करना होगा ये काम

Updated Jan 27, 2022 | 14:46 IST

NEET UG Counselling 2021: नीट यूजी काउंसलिंग का पहला राउंड 28 जनवरी को पूरा हो रहा है। इस बार 4 राउंड में काउंसलिंग की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
नीट यूजी काउंसलिंग
मुख्य बातें
  • 29 जनवरी को पहले राउंड का रिजल्ट आ सकता है।
  • 89,395 एमबीबीएस और 27,948 बीडीएस सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा।
  • काउंसलिंग के लिए इस बार नई प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जो कि AIQ की 15 फीसदी सीटों के लिए लागू होगी।

NEET UG Councelling First Round: नीट यूजी काउंसलिंग का पहला राउंड 28 जनवरी को खत्म हो रहा है। ऐसे में संभावना है कि 29 जनवरी को सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इसके तहत 89,395 एमबीबीएस और 27,948 बीडीएस सीटों पर अलॉटमेंट किया जाएगा। पहले राउंड का रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी किया जाएगा।

ऐसे जारी होगा रिजल्ट

रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी होगा। और उसमें उम्मीदवार का रोल नंबर, ऑल इंडिया रैंक और अलॉटमेंट में मिले कॉलेज का नाम और दूसरी डिटेल्ट होंगी। इसके बाद उम्मीदवार को अलॉट हुए कॉलेज की स्वीकृति या उसे अस्वीकृत करने की सूचना देनी होगी। और अगर रिजल्ट को लेकर कोई सवाल है तो उसे एमसीसी को ई-मेल भी किया जा सकेगा। जो छात्र आवंटित कॉलेज को स्वीकार कर लेंगे उन्हें उसकी सूचना कॉलेज को देनी होगी और फीस सहित दूसरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

राउंड-1 के बाद क्या होगा


-इसके बाद राउंड-2, MOP UP राउंड और Stray वैकेंसी राउंड होंगे।

-जो छात्र-छात्राएं राउंड-1 में कॉलेज को रिजेक्ट कर देंगे उन्हें फ्रेश रजिस्ट्रेशन करने का मौका राउंड-2 और MOP UP राउंड में मिलेगा। जबकि Stray वैकेंसी राउंड के लिए नए रजिस्ट्रेशन नहीं होंगे।

-इस बार दो राउंड के बाद खाली सीट्स राज्यों को वापस नहीं की जाएगी, बल्कि बची सीटों को मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड की काउंसलिंग से भरा जाएगा।

-जो उम्मीदवार राउंड 2 या इसके बाद की काउंसलिंग में आवंटित की गई सीट ज्वाइन कर लेंगे, उन्हें, उस सीट को छोड़ने का विकल्प नहीं दिया जाएगा। साथ ही वे आगे के काउंसलिंग राउंड्स में भी भाग नहीं ले सकेंगे। अगर उम्मीदवार आवंटित सीट को स्वीकार नहीं करता है तो उसे बाद के राउंड में शामिल होने का मौका मिलगा।

-सीट अपग्रेड और फ्री एग्जिट का मौका सिर्फ दूसरे राउंड में ही दिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: AIQ कोटा के लिए शीर्ष मेडिकल कॉलेजों की जानें क्लोजिंग रैंक

ये है शेड्यूल

इवेंट AIQ काउंसलिंग शेड्यूल  राज्य काउंसलिंग शेड्यूल
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 19 जनवरी 2022 से 28 जनवरी तक 2022 27 जनवरी, 2022 से 31 तारीख जनवरी, 2022
ज्वॉइनिंग की अंतिम तिथि 4 फरवरी, 2022 7 फरवरी, 2022
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 9 फरवरी, 2022 से 18 फरवरी, 2022 15 फरवरी, 2022 से 18 फरवरी, 2022
ज्वॉइनिंग की अंतिम तिथि 26 फरवरी, 2022 24 फरवरी, 2022 
मॉप अप राउंड 2 मार्च, 2022 से 11 मार्च, 2022 7 मार्च, 2022 - 10 मार्च, 2022
ज्वॉइनिंग की अंतिम तिथि 19 मार्च, 2022 15 मार्च, 2022
अखिल भारतीय कोटा / केंद्रीय और डीम्ड विश्वविद्यालयों / ईएसआईसी / एम्स / जेआईपीएमईआर (पुदुचेरी / कराईकल) सीटों के लिए ऑनलाइन स्ट्रे वेकेंसी राउंड 21 मार्च, 2022 से 22 मार्च, 2022 16 मार्च, 2022
ज्वॉइनिंग की अंतिम तिथि 26 मार्च, 2022 20 मार्च, 2022