लाइव टीवी

NEET UG Counselling 2021: नीट यूजी काउंसलिंग का दूसरा राउंड 9 फरवरी से ,जान लें नए नियम

Updated Feb 03, 2022 | 20:39 IST

NEET UG Counselling 2021: नीट यूजी काउंसलिंग का दूसरा राउंड 9 फरवरी से शुरू हो रहा है। पहले राउंड में ज्वॉइनिंग की अंतिम तिथि 4 फरवरी है

Loading ...
नीट यूजी काउंसलिंग
मुख्य बातें
  • काउंसलिंग के जरिए 89,395 एमबीबीएस और 27,948 बीडीएस सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा।
  • इस बार 4 राउंड में काउंसलिंग की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
  • नई पक्रिया AIQ की 15 फीसदी सीटों के लिए लागू होगी। जबकि 85 फीसदी सीटें राज्यों की काउंसलिंग के लिए हैं।

NEET UG Counselling 2021: नीट यूजी काउंसलिंग का दूसरा राउंड 9 फरवरी से शुरू हो रहा है। इसके तहत अभ्यर्थी अपग्रेडेशन का विकल्प चुनने वाले नई सीट के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही फ्री एक्जिट वाले अभ्यर्थी दूसरे राउंड में फिर से सीट के लिए आवेदन  सकते हैं। दूसरे राउंड की प्रक्रिया एआईक्यू (AIQ) के तहत 9-14 फरवरी तक आयोजित होगी। इसी तरह स्टेट काउंसलिंग के लिए दूसरा राउंड 15-18 फरवरी तक आयोजित होगा।

दूसरे राउंड के क्या हैं नियम

जो छात्र-छात्राएं राउंड-1 में कॉलेज को रिजेक्ट कर चुके हैं, उन्हें फ्रेश रजिस्ट्रेशन करने का मौका राउंड-2  मिलेगा। और उसके बाद MOP UP राउंड और Stray वैकेंसी राउंड होंगे। लेकिन Stray वैकेंसी राउंड के लिए नए रजिस्ट्रेशन नहीं होंगे। इसके अलावा इस बार दूसरे राउंड के बाद खाली सीट्स राज्यों को वापस नहीं की जाएगी, बल्कि बची सीटों को मॉप-अप राउंड और Stray वैकेंसी राउंड की काउंसलिंग से भरा जाएगा। इसके अलावा जो उम्मीदवार राउंड 2  में आवंटित की गई सीट ज्वाइन कर लेंगे, उन्हें सीट को छोड़ने का विकल्प नहीं दिया जाएगा। साथ ही वे आगे के काउंसलिंग राउंड्स में भी भाग नहीं ले सकेंगे। अगर उम्मीदवार आवंटित सीट को स्वीकार नहीं करता है तो उसे बाद के राउंड में शामिल होने का मौका मिलगा। इसी तरह सीट अपग्रेड और फ्री एग्जिट का मौका सिर्फ दूसरे राउंड में ही दिया जाएगा। 

आगे का ये है शेड्यूल

इवेंट AIQ काउंसलिंग शेड्यूल  राज्य काउंसलिंग शेड्यूल
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 9 फरवरी, 2022 से 18 फरवरी, 2022 15 फरवरी, 2022 से 18 फरवरी, 2022
ज्वॉइनिंग की अंतिम तिथि 26 फरवरी, 2022 24 फरवरी, 2022 
मॉप अप राउंड 2 मार्च, 2022 से 11 मार्च, 2022 7 मार्च, 2022 - 10 मार्च, 2022
ज्वॉइनिंग की अंतिम तिथि 19 मार्च, 2022 15 मार्च, 2022
अखिल भारतीय कोटा / केंद्रीय और डीम्ड विश्वविद्यालयों / ईएसआईसी / एम्स / जेआईपीएमईआर (पुदुचेरी / कराईकल) सीटों के लिए ऑनलाइन स्ट्रे वेकेंसी राउंड 21 मार्च, 2022 से 22 मार्च, 2022 16 मार्च, 2022
ज्वॉइनिंग की अंतिम तिथि 26 मार्च, 2022 20 मार्च, 2022

ये भी पढ़ें: कब होगी राजस्‍थान पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा? जानें संभावित तिथि व अन्य जानकारी