लाइव टीवी

JEE Main 2022 Exam Date: जेईई मेन परीक्षा की तारीखों में हुआ इतना बदलाव, यहां मिलेगा नया शेड्यूल

Updated Apr 08, 2022 | 10:19 IST

JEE Main 2022 Exam Date:: एनटीए ने जेईई मेन एग्‍जाम 2022 के सत्र-1 और सत्र-2 परीक्षाओं के एग्‍जाम डेट में बदलाव किया है। यह बदलाव छात्रों की मांग के कारण किया गया। अब ये परीक्षाएं जून व जुलाई में शुरू होंगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
JEE Main 2022 exam Date Change
मुख्य बातें
  • जेईई मेन एग्‍जाम का पहला सत्र जून से शुरू होगा
  • वहीं दूसरे सत्र का एग्‍जाम जुलाई में शुरू होगा
  • छात्र टोलफ्री नंबर पर पा सकते हैं सभी समस्‍या का निवारण

JEE Main 2022 exam dates: जेईई मेन परीक्षा 2022 में भाग ले रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन एग्‍जाम 2022 (JEE Main 2022 exam dates) की सत्र-1 और सत्र-2 दोनों ही परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया है। नई तारीखों के अनुसार अब ये परीक्षाएं 20 जून से शुरू होंगी। इस संबंध मं एजेंसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसे लेकर नोटिस भी जारी किया है। छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। वहीं जेईई मेन एग्‍जाम 2022 के लिए एडमिट कार्ड 15 अप्रैल 2022 तक जारी हो सकते हैं।

छात्रों की मांग पर शेड्यूल में हुआ बदलाव

एनटीए की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि परीक्षा के शेड्यूल को बदलने को लेकर बड़ी संख्‍या में छात्र मांग कर रहे थे। छात्रों द्वारा इसे लेकर शोसल मीडिया पर कैंपेन भी चलाया जा रहा था। छात्रों की ओर से की जा रही मांग को देखते हुए JEE Main 2022 के सत्र एक और सत्र दो की तारीखों में बदलाव किया गया है।

Also Read: UPTET Result 2022: इस समय तक जारी होगी UPTET फाइनल आंसर-की, कल आएंगे रिजल्ट

जेईई मेन 2022 सत्र -1

इस परीक्षा की पूर्व तारीखें- 21, 24, 25, 29 अप्रैल और 4 मई , 2022 थी, जिसे अब बदलकर 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 जून, 2022 कर दिया गया है।

जेईई मेन 2022 सत्र -2

इस परीक्षा की पूर्व तारीखें- 24, 25, 26, 27, 28 और  29 मई, 2022 रखी गई थी। जिसे अब बदल कर 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 जुलाई, 2022 कर दिया गया है।

सत्र-2 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्‍द होगी शुरू

तारीखों में बदलाव की जानकारी देने के लिए एनटीए के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि,  जेईई मेन सत्र-1 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया अब समाप्त हो चुकी है। वहीं सत्र-2 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। छात्र जेईई मेन परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in पर नजर बना कर रखें।

एनटीए ने जारी किया टोल फ्री नंबर

एनटीए ने छात्रों की समस्‍याओं के समाधान व पूछताछ के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी किया है। छात्र इस परीक्षा से जुड़ी किसी भी समस्या व पूछताछ के लिए 011-40759000/011-69227700 या jeemain@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।