लाइव टीवी

UGC NET Admit Card 2021: NTA ने सातवे से 12वें दिन की परीक्षा के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Updated Nov 26, 2021 | 10:06 IST

UGC NET Admit Card 2021: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2021 को 7 से 12 दिन की परीक्षा के लिए जारी किया गया है। NTA ये परीक्षा 29 नवंबर से 5 दिसंबर 2021 तक आयोजित करेगा। उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं...

Loading ...
UGC NET Admit Card 2021: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जारी
मुख्य बातें
  • 7 से 12 दिन की परीक्षा के लिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 25 नवंबर, 2021 को जारी किए गए हैं।
  • जो उम्मीदवार 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक होने वाली परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं, वे अब ugcnet.nta.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • यह एग्जाम इतिहास, प्रबंधन, जनसंख्या अध्ययन, अंग्रेजी (समूह 1 और 2), मलयालम, तेलुगु और अन्य विषयों के लिए आयोजित किया जाएगा।

UGC NET Admit Card 2021: University Grant Commission National Eliglibty Test or UGC NET Admit Card 2021 को 7 से 12वें दिन की परीक्षा के लिए जारी कर दिया गया है। NTA ये परीक्षा 29 नवंबर से 5 दिसंबर 2021 तक आयोजित करेगा। उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि आप नीचे डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।

यूजीसी नेट एडमिट कार्ड दिसंबर 2020 और जून 2021 की परीक्षा के लिए है। एनटीए इन तारीखों पर कुल 20 पेपर आयोजित करेगा।

इवेंट तिथि
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2021 जारी 25 नवंबर, 2021
यूजीसी नेट दिन 7 से 12 दिन 29 नवंबर से 5 दिसंबर 2021

How to download UGC NET Admit Card 2021 यूजीसी नेट एडमिट कार्ड

  1. उम्मीदवार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर, 'एडमिट कार्ड डाउनलोड करें' लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवेदन संख्या और पासवर्ड / जन्म तिथि जैसे जानकारी दें।
  4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. अब इसे डाउनलोड व प्रिंटआउट ले लें।

Direct link given here to download UGC NET Admit Card 2021

इस बार यूजीसी नेट 2021 परीक्षा के लिए 12.6 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। अब तक सभी उम्मीदवारों के लिए लगभग 48 विषयों के पेपर आयोजित किए जा चुके हैं।

7 से 12 दिन की परीक्षा UGC NET 2021 परीक्षा का अंतिम चक्र है। इसके बाद परीक्षा समाप्त हो जाएगी और फिर परिणाम जारी किए जाएंगे, जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट के अलावा timesnowhindi.com/education पर देख सकेंगे। रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र आदि का विवरण एडमिट कार्ड पर उपलब्ध है।