लाइव टीवी

NEET UG 2022 उत्तर कुंजी जल्द ही neet.nta.nic.in पर होगी जारी, देखें अपडेट

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated Aug 12, 2022 | 11:26 IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही NEET UG परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर सकती है। NEET 2022 उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी...

Loading ...
NEET UG 2022 उत्तर कुंजी
मुख्य बातें
  • neet.nta.nic.in पर जारी होगी नीट ug आंसर की
  • आंसर की के साथ रिस्पांस शीट भी जारी की जा सकती है
  • पहली बार 18 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों से पार्टिसिपेट किया था

The National Testing Agency (NTA) NEET UG Answer Key 2022 जल्द ही जारी कर सकती है। NEET 2022 उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी। NTA ने अभी तक उत्तर कुंजी जारी करने की तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इसे किसी भी समय जारी किए जाने की संभावना है। NEET UG Answer Key का इंतजार लगभग 18 लाख उन उम्मीदवारों द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने 17 जुलाई को मेडिकल प्रवेश परीक्षा भाग लिया था।

उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, छात्र निर्धारित शुल्क का भुगतान करके इसके खिलाफ आपत्ति, दर्ज करा सकते हैं, यदि उन्हें आपत्ति उठाने की जरूरत महदूस हो तो। बता दें, यह शुल्क नॉन रिफंडेबल होगी।

NEET UG उत्तर कुंजी के साथ, प्रतिक्रिया पत्रक यानी response sheet भी जारी होने की संभावना है। यह उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी से उत्तरों को क्रॉस-चेक करने में मदद करेगा।

Read More - घोषित हो गया यूपीएससी सीडीएस 2021 फाइनल रिजल्ट, यहां से करें चेक

How to Check NEET UG 2022 Answer Key

NEET 2022 उत्तर कुंजी की जांच इन चरणों का पालन करके की जा सकती है:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • अब होमपेज पर NEET UG 2022 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें। (जल्द ही लिंक एक्टिव हो जाएगा)
  • लॉगइन डिटेल डालें, जैसे क्रेडिंशियल
  • अब सबमिट करते ही आंसर की जारी हो जाएगी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अनुसार, देश में सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 18,72,329 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। यह पहली बार था जब NEET medical entrance exam के लिए पंजीकरण की संख्या 18 लाख को पार कर गई।

Read More - जानें कब जारी होगी SSC CGL टियर 2 परीक्षा के लिए आंसर की, ssc.nic.in पर करें चेक

देखें पिछले बार का रुझान - NEET UG 2022 Answer Key

NTA ने NEET UG 2022 का आयोजन 497 शहरों के 3,570 केंद्रों में किया, जिसमें 14 शहर देश के बाहर के भी शामिल थे। पिछले साल, NEET UG उत्तर कुंजी 15 अक्टूबर को जारी की गई थी और NEET UG परिणाम 1 नवंबर को घोषित किया गया था। पिछले साल NEET 12 सितंबर को आयोजित किया गया था।

NEET UG प्रश्न पत्र में शामिल थे - भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान और प्राणीशास्त्र)। प्रत्येक विषय में दो खंड थे। सेक्शन ए में 35 और सेक्शन बी में 15 प्रश्न थे। सेक्शन बी के 15 प्रश्नों में से, उम्मीदवारों को 10 प्रश्नों का प्रयास करना था।