लाइव टीवी

BSE Odisha Class 10th Results 2022: इसी हफ्ते जारी होंगे ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

Updated Jul 03, 2022 | 10:30 IST

BSE Odisha Class 10th Result 2022: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, बीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 इसी हफ्ते जारी हो जाएंगे। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-bseodisha.ac.in पर परिणाम चेक कर सकते हैं।

Loading ...
ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट
मुख्य बातें
  • ओडिशा बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं के परिणाम जारी हो जाएंगे।
  • शिक्षा मंत्री के अनुसार इस हफ्ते कक्षा 10वीं के परिणाम जारी होंगे।
  • छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर परिणाम चेक कर सकेंगे।

BSE Odisha Results Release Date 2022: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, बीएसई ओडिशा जल्द ही ओडिशा 10वीं कक्षा के परिणाम 2022 जारी करने जा रहा है। ओडिशा बोर्ड के कक्षा 10वीं के छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसके साथ ही अब उनका इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा। छात्रों को बता दें कि कक्षा 10वीं के परिणामों को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री, समीर रंजन दास ने 10वीं कक्षा के परिणामों को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना साझा की है।

शिक्षा मंत्री के अनुसार ओडिशा बोर्ड इसी हफ्ते कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी कर देगा। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

शिक्षा मंत्री ने बताया कब जारी होंगे 10वीं के परिणाम 

ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री, समीर रंजन दास ने कहा कि इसी हफ्ते ओडिशा बोर्ड के 10वीं के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि रिजल्ट की डेट को लेकर फिलहाल उन्होंने कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसके साथ ही मंत्री ने सूचना दी कि रिजल्ट की डेट को लेकर भी सोमवार 4 जुलाई को आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। 

Read More- पंजाब बोर्ड 10वीं के रिजल्‍ट का जल्‍द करेगा ऐलान, यहां मिलेगा लेटेस्‍ट अपडेट

समाप्त हो चुकी है मूल्यांकन प्रक्रिया

ओडिशा के शिक्षा मंत्री के अनुसार, कक्षा 10वीं परीक्षा की उत्तर पत्रिका के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया 20 या 21 मई से शुरू की गई थी जो पहले ही पूरी हो चुकी है। अब परिणामों के प्रकाशन की दिशा में काम शुरू हो गया है। जिसके साथ ही यह उम्मीदें लगाना गलत नहीं होगा की ओडिशा के 10वीं का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जा सकता है। 

Read More- जल्द जारी हो सकता है सीटीईटी 2022 के लिए नोटिफिकेशन, बोर्ड ने दिया संकेत

बता दें कि बीएसई ने कक्षा 10वीं के लिए 29 अप्रैल से 7 मई, 2022 तक परीक्षा आयोजित की थी। बीएसई ओडिशा ने जगह-जगह COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ मैट्रिक परीक्षा ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की। लू के चलते परीक्षाओं के समय में भी बदलाव किया गया है। बीएसई ओडिशा 10 वीं परीक्षा 2022 के लिए 5 लाख से अधिक छात्रों के उपस्थित हुए थे जो इस महीने परिणाम आने की उम्मीद कर रहे हैं।