लाइव टीवी

Odisha 12th Arts Stream Result 2022: बोर्ड ने दी जानकारी, इस दिन आएंगे ओडिशा बोर्ड आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम

Updated Jul 28, 2022 | 17:32 IST

Odisha Class 12th Arts Stream Result 2022: उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद, CHSE कक्षा 12वीं के आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी होने की डेट की आधिकारिक घोषणा हो गई है। ओडिशा बोर्ड के कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के परिणाम पहले ही 27 जुलाई 2022 को जारी हो चुके हैं।

Loading ...
ओडिशा बोर्ड आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम 2022
मुख्य बातें
  • ओडिशा बोर्ड आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम अगस्त में होंगे जारी।
  • ओडिशा बोर्ड के साइंस और कॉमर्स के परिणाम कल हो चुके हैं जारी।
  • फिलहाल रिजल्ट जारी होने के समय की घोषणा नहीं हुई है।

Odisha Class 12th Result 2022: उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद, CHSE कक्षा 12वीं के आर्ट्स स्ट्रीम केे परिणाम जारी करने की डेट की आधिकारिक घोषणा भी कर दी है। ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर दास ने कल 27 जुलाई 2022 को कक्षा 12वीं के कॉमर्स और साइंस के परिणाम 2022 जारी किए हैं। एक बार आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट - chseodisha.nic.in, orissaresults.nic पर अपने परिणाम देख सकेंगे।

इस दिन जारी होंगे आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम:

छात्रों को बता दें कि आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए orissaresults.nic.in पर परिणाम 8 अगस्त 2022 को जारी कर दिए जाएंगे। बोर्ड ने अभी रिजल्ट जारी होने के समय की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि कॉमर्स और साइंस रिजल्ट की तरह ही आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम भी 8 अगस्त को शाम 4 बजे ही घोषित किए जा सकते हैं। संभावनाएं यह भी जताई जा रही है कि परिणाम जारी करने के लिए शिक्षा मंत्री एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित कर सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Read More- शाम 5 बजे तक जारी होगी REET परीक्षा आंसर की? यहां करें चेक

ओडिशा बोर्ड आर्ट्स स्ट्रीम के परिणामों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी
 

शीर्षक विवरण
सीएचएसई ओडिशा परिणाम 2022 दिनांक 8 अगस्त, 2022
ओडिशा 12 वीं का परिणाम 2022 समय   शाम 4:00 बजे (संभावित)
आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in, orissaresults.nic.in

How to Check Odisha Board HSC Arts Result 2022:

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे-

  • सबसे पहले काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Odisha Board 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां से लॉग इन पेज खुल जाएगा।
  • यहां अपना रोल नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट भी निकाल लें

Read More- आज जारी होगा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट? देखें ताजा अपडेट

सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने ओडिशा 12 वीं के एडमिट कार्ड तैयार रखें क्योंकि उन्हें स्कोर डाउनलोड करने के लिए एडमिट कार्ड की जरूरत होगी। सीएचएसई ओडिशा बोर्ड की परीक्षा 28 अप्रैल से 31 मई, 2022 तक आयोजित की गई थी। एक बार आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम जारी होने के बाद कक्षा 12वीं के सभी छात्रों को टाइम्स नाउ नवभारत और आधिकारिक वेबसाइट पर सूचित किया जाएगा।