लाइव टीवी

OSSC Combined Auditor 2019 admit Card: ओएसएससी संयुक्त लेखा परीक्षक के एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Updated Jul 10, 2022 | 19:48 IST

OSSC Combined Auditor 2019 admit Card: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग, ओएसएससी संयुक्त लेखा परीक्षक 2019 के लिए एडमिट कार्ड 9 जुलाई, 2022 को ऑनलाइन जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबासाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Loading ...
OSSC संयुक्त लेखा परीक्षक 2019 एडमिट कार्ड
मुख्य बातें
  • ओएसएससी संयुक्त लेखा परीक्षक 2019 के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है।
  • एडमिट कार्ड कल 9 जुलाई 2022 को जारी किए गए है।
  • परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड ले जाना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है।

OSSC Combined Auditor 2019 admit card released: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग, ओएसएससी संयुक्त लेखा परीक्षक 2019 के लिए एडमिट कार्ड 9 जुलाई, 2022 को ऑनलाइन जारी किया गया है। डीवी राउंड के लिए चुने गए उम्मीदवार अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ओएसएससी कंबाइंड ऑडिटर डीवी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट -ossc.gov.in पर जाएं।

ओएसएससी कंबाइंड ऑडिटर 2019 एडमिट कार्ड 12, 13, 15 और 16 जुलाई, 2022 को होने वाली डीवी प्रक्रिया के लिए जारी किए गए हैं। उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि जिन लोगों को इस परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, वे कृपया अपने एग्जान सेंटर पर समय पर पहुंचना याद रखें। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर ओएसएससी डीवी एडमिट कार्ड डाउनलो़ड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने नीचे सीधा लिंक भी दिया गया है।

Read More- जल्द जारी हो सकता है सीयूईटी एडमिट कार्ड 2022, जानें कब होगी परीक्षा

How to download OSSC Combined Auditor 2019 DV admit card

  • सबसे पहले सभी उम्मीदवारों को ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - ossc.gov.in पर जाना होगा।
  • भर्ती अनुभाग के तहत उम्मीदवार के लॉगिन पर जाएं।
  • पूछे गए अनुसार अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • आपका ओएसएससी संयुक्त लेखा परीक्षक डीवी एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई।
  • भविष्य के लिए इसकी एक कॉपी डाउनलोड करें और एक प्रिंट ऑउट भी डाउनलोड कर लें।

OSSC Combined Auditor DV Admit Card 2019 - link to download

Read More- जुलाई की इस डेट को जारी होगा ICSE और ISC रिजल्ट 2022, ऐसे चेक करें परिणाम

परीक्षा हॉल में जरूर ले जाए एडमिट कार्ड

उम्मीदवारों को इस OSSC संयुक्त लेखा परीक्षक डीवी एडमिट कार्ड 2019 को परीक्षा केंद्र में ले जाना याद रखना चाहिए। इसके बिना किसी भी उम्मीदवारों को परीक्षा नहीं देने दिया जाएगा। सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को ले जाना भी याद रखें क्योंकि अंतिम चयन इस पर ही निर्भर है।