लाइव टीवी

PSEB Punjab Board 12th Result 2022: आज इस समय जारी हो सकता है पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, देखें ताजा अपडेट

Updated Jun 28, 2022 | 00:23 IST

PSEB Punjab Board 12th Result 2022 date: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) बीते दिन यानी 27 जून 2022 को दोपहर 3 बजे कक्षा 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट जारी करने वाला था, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण रिजल्ट स्थगित कर दिया गया था। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड आज इस समय रिजल्ट की घोषणा कर सकता है।

Loading ...
पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
मुख्य बातें
  • तकनीकी समस्या के कारण पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट स्थगित किया गया था।
  • अप्रैल से मई के बीच आयोजित की गई थी परीक्षा।
  • नीचे दिए इस लिंक से डायरेक्ट चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट।

PSEB Punjab Board 12th Result 2022 date and Time: पंजाब बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) बीते दिन दोपहर 3 बजे कक्षा 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट जारी करने वाला था, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण रिजल्ट स्थगित कर दिया गया था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि, बोर्ड आज यानी 28 जून 2022 को दोपहर तक 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in या psebresults.com पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

इस बार पंजाब बोर्ड 12वीं टर्म 2 की परीक्षा 22 अप्रैल से 23 मई 2022 तक आयोजि की गई थी, जबकि 10वीं टर्म 2 की परीक्षा 29 अप्रैल से 19 मई 2022 तक आयोजित की गई थी। जिसके लिए लाखों छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। हालांकि एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम मार्क्स आने पर आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है।

PSEB Punjab Board 12th Result Direct Link

स्थगित कर दिया गया था रिजल्ट

पंजाब बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो तकनीकी समस्या व प्रशासनिक कारणों से 12वीं के रिजल्ट को स्थगित कर दिया गया था। बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी करने की नई तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। छात्रों से अनुरोध है कि, इसके लिए लगाातार पंजाब बोर्ड की आधिकारिक साइट और राज्य के शिक्षा मंत्री के ट्वीटर अकाउंट पर विजिट करते रहें। साथ ही हमारे इस लेख से जुड़े रहें, यहां आपको सबसे पहले अपडेट किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

PSEB Punjab Board 12th Result 2022, यहां चेक करें रिजल्ट

- सबसे पहले पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in या psebresults.com पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर PSEB 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें, रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

- लॉगिन पेज खुल जाएगा।

- यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

- आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर पीडीएफ डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

बाते वर्ष कोरोना वायरस के कारण बोर्ड ने 10वीं 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी, छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन  के आधार पर पास किया गया था। लेकिन इस बार प्रदेश सरकार के आदेश के बाद बोर्ड ने परीक्षा ऑफलाइन मोड पर आयोजित की थी।

Learn More - झारखंड बोर्ड के 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स के परिणाम, SMS और DigiLocker पर करें चेक

इसलिए हो रही रिजल्ट में देरी

इस बार विधानसभा चुनाव के कारण पंजाब बोर्ड ने 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल देरी से जारी किया था, यही कारण है कि रिजल्ट में देरी हो रही है। हालांकि अब छात्रों को और इंतजार नहीं करना होगा, पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड किसी भी वक्त परीक्षा परिणाम की घोषणा कर सकता है।