लाइव टीवी

Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2022: प्री डीएलएड एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, panjiyakpredeled.in से करें डाउनलोड

Updated Sep 25, 2022 | 18:56 IST

Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2022: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एग्जाम का एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जारी किया जाएगा।

Loading ...
राजस्थान प्री डीएलएड एग्जाम का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जारी किया जाएगा।
मुख्य बातें
  • राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी
  • 8 अक्टूबर को एक पाली में होगी परीक्षा
  • panjiyakpredeled.in से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड


Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2022: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।  राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 8 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए राज्य में 2594 केंद्र तैयार किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल परीक्षा में 5.99 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। ‌

Rajasthan BSTC Exam 2022: ऐसे होगी परीक्षा 

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा में कुल 4 सेक्शन होंगे। ‌जिसमें से मानसिक योग्यता, राजस्थान की सामान्य जानकारी,‌ शिक्षण अभिक्षमता और अंग्रेजी, ‌ संस्कृत / हिंदी से 200 मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे जाएंगे। ‌प्रत्येक सही जवाब पर तीन अंक मिलेंगे और गलत जवाब के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। 

Rajasthan Pre DElEd Exam 2022: इस बात का रखें ध्यान

ध्यान रहे कि परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का ले जाना सख्त मना है। राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड‌ एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी होते ही लिंक यहां पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इसके अलावा अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स में एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

CUET PG Result 2022: सीयूईटी पीजी का रिजल्ट कल, यूजीसी के अध्यक्ष ने ट्वीट कर दी जानकारी

How to download Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2022

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर दिख रहे Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed Admit Card 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां सभी आवश्यक जानकारी भरें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर Rajasthan Pre D.El.Ed Admit Card 2022 आ जाएगा।
  • आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं। 

IOCL Recruitment: ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट करें आवेदन

Rajasthan BSTC Pre DElEd Exam 2022: अगस्त में मांगे गए थे आवेदन 

राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा के माध्यम से राजस्थान राज्य में संचालित सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के मान्यता प्राप्त विभिन्न अध्यापक शिक्षा संस्थानों में डीएलएड, सामान्य / डीएलएड, संस्कृत पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए 19 अगस्त से 31 अगस्त 2022 तक आवेदन मांगे गए थे। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 30 अगस्त 2022 थी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।