लाइव टीवी

Rajasthan Home Guard Admit Card 2021: राजस्‍थान होमगार्ड भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्‍ट लिंक से करें डाउनलोड

Updated May 11, 2022 | 00:03 IST

Rajasthan Home Guard Admit Card 2021: राजस्थान होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन 16 मई 2022 को होगा। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इसे राजस्‍थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

Loading ...
Rajasthan Home Guard Admit Card 2021
मुख्य बातें
  • इस प्रक्रिया के माध्‍यम से 141 पदों पर होगी भर्ती
  • जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल से कर सकते हैं लॉगिन
  • परीक्षा में 120 सवाल होंगे, प्रत्‍येक प्रश्‍न 1 अंक का होगा

Rajasthan Home Guard Admit Card 2021: राजस्थान होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी इसे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्‍मीदवारों को जरूरी क्रेडेंशियल से लॉग इन करना होगा। लिखित परीक्षा का आयोजन 16 मई 2022 को किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्‍यम से गृह रक्षा विभाग के कुल 141 पदों को भरा जाएगा। 

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए मुख्य आरक्षी (आर्मोरर) के 6 पदों, आरक्षी, आरक्षी बिगुलर, आरक्षी, ड्रममैन के 115 पद हैं तथा 20 पद आरक्षी वाहन चालक पदों पर भर्ती की जाएगी। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in या recruitment2.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 24 नवंबर से 15 दिसंबर 2021 तक आयोजित की गई थी। 

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • होमगार्ड भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने के लिए राजस्थान पुलिस की वेबसाइट recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब अपने लॉग इन डिटेल्स भरकर लॉग इन करें। 
  • राजस्थान होम गार्ड भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड का पीडीएफ स्‍क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें। 

Here is the direct link to download admit card

जानिए कैसे होगा चयन 
राजस्‍थान होमगार्ड भर्ती परीक्षा के तहत उम्‍मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा, तकनीकी योग्‍यता और विशेष योग्‍यता के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में कुल 120 प्रश्‍न पूछे जाएंगे, प्रत्‍येक सवाल 1 अंक का होगा। परीक्षा के लिए 2 घंटे का वक्‍त दिया जाएगा।