लाइव टीवी

Rajasthan NEET UG Counselling 2021: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अंतिम लिस्ट कब होगी जारी? जानें यहां

Updated Dec 30, 2021 | 18:49 IST

Rajasthan Neet UG 2021 Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग 2021 के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करने की अंतिम सूची आज आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज कर दी जाएगी। 

Loading ...
राजस्थान नीट यूजी 2021 काउंसलिंग (Pic: iStock)
मुख्य बातें
  • नीट 2021 यूजी काउंसलिंग के लिए आज जारी होगी अंतिम सूची।
  • rajneetug2021.com पर उम्मीदवार नीट यूजी काउंसलिंग 2021 की सूची देख पाएंगे।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 03 जनवरी 2022 है।

Rajasthan Neet UG Counselling 2021 Provisional List: लंबे समय से छात्र राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग 2021 (Rajasthan Neet UG Counselling 2021) के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करने की अंतिम सूची के जारी होने का इंतजार कर रहे थे। अब जाकर उनका यह इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि जल्द ही यह सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली है। राजस्थान का चिकित्सा शिक्षा विभाग आज राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग 2021 की अंतिम सूची आज आधिकारिक वेबसाइट rajneetug2021.com पर जारी करने वाला है। छात्र इस बात का ध्यान रखें कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उनके पास 3 जनवरी 2022 तक का समय है। 

एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) प्रवेश से संबंधित कार्यक्रमों की तारीख की घोषणा राजस्थान मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट (Rajasthan Medical Education Department) बाद में जारी करेगा। NEET 2021 में अच्छे अंक लाने वाले उम्मीदवारों को 20 से 27 दिसंबर 2021 तक पंजीकरण फॉर्म भरने का समय दिया गया था। राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग 2021 की अंतिम मेरिट लिस्ट (Rajasthan NEET UG Counselling 2021 Provisional Merit List) आप आधिकारिक वेबसाइट rajneetug2021.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

Also Read: SSC MTS Tier 1 Cut-Off, Result 2021: जानें एमटीएस टियर 1 परीक्षा की संभावित कट-ऑफ और कब जारी होंगे रिजल्ट

Also Read: SSC CHSL Tier 2 Admit Card 2021: पूर्वी और उत्तरी रीजन के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

कैसे करें अंतिम सूची डाउनलोड?

राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग 2021 की अंतिम सूची डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajneetug2021.com पर जाएं। अब होम पेज पर न्यूज एंड इवेंट सेक्शन पर जाएं और राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग 2021 लिंक पर क्लिक करें। जब यह लिंक एक्टिवेट हो जाएगी तब आप इस पर लॉगइन कर सकते हैं और लिस्ट चेक करने के साथ डाउनलोड कर सकते हैं। जिन स्टूडेंट्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है उन्हें 03 जनवरी 2022 तक अपने डाक्यूमेंट्स वेरीफाई करवाने हैं। स्टेट कोटा सीट के तहत एडमिशन पाने के लिए डॉक्यूमेंट वेरीफाई करवाना आवश्यक है। अगर छात्र अधिक जानकारी पाना चाहते हैं तो राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग 2021 (Rajasthan Neet UG Counselling 2021) के आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार चेक करते रहें।