लाइव टीवी

Rajasthan Police Constable Result 2022: कल इस समय जारी होंगे राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के परिणाम, एडीएम ने की पुष्टि

Updated Aug 15, 2022 | 16:44 IST

Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक करें। इस बार राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा 13 मई से 16 मई 2022 तक आयोजित की गई थी, इसके लिए कुल 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। 

Loading ...
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2022
मुख्य बातें
  • कल यानी 16 अगस्त 2022 को जारी होगा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट।
  • परीक्षा के लिए 18 लाख उम्मीदवारों ने किया है अपना पंजीकरण।
  • इस लिंक से डायरेक्ट चेक कर सकते हैं रिजल्ट।

Rajasthan Police Constable Result 2022 at police.rajasthan.gov.in: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थी लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं। बता दें राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि, कल यानी 16 अगस्त 2022 को (Rajasthan Police Constable Result 2022 Latest Update) पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो सकता है। हालांकि अभी रिजल्ट से संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा, अभ्यर्थी यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

बता दें राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड ने 04 जुलाई 2022 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। हालांकि अब उम्मीद की जा रही है कि, बिना फाइनल आंसर की के रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इस बार राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा 13 मई से 16 मई 2022 तक आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम पुलिस कांस्टेबल के 4,388 रिक्तियों को भरा जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Read More - अग्निपथ स्कीम की भर्ती रैलियाँ शुरू, पंजाब,कर्नाटक और हरियाणा में अग्निवीर बनने उमड़ी भीड़

एक क्लिक पर ऐसे देखें अपना रिजल्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Rajasthsn Police Constable Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज खुल जाएगा, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर डेक्सटॉप पर सेव करें।

राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक रिजल्ट जारी होने के बाद, आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाकर अपना रिजल्ट चेक करें। किसी फर्जी वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक करें।

आन-बान-शान से लहरा रहा तिरंगा, इस तरह अपने भाषण से भर दें लोगों में जोश

Rajasthan Police Constable Result 2022, यहां देखें संभावित कटऑफ

  • सामान्य वर्ग (General Category) - 40%
  • ओबीसी (OBC Category) - 35%
  • अनुसूचित जाति (SC) - 30%
  • अनुसूचित जनजाति (ST) - 25%

भारतीय छात्र जल्द चीन में पढ़ाई करने जा सकेंगे, चीनी राजदूत सन वेइदॉन्ग बोले- हम भारतीय छात्रों का स्वागत करते हैं

बता दें यह संभावित कटऑफ है, मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद इसमें बदलाव भी हो सकता है।