लाइव टीवी

Rajasthan Police Constable Result 2022: आज शाम जारी होगा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट? ऐसे करें चेक

Updated Jul 26, 2022 | 13:32 IST

Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द ही राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे...

Loading ...
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2022 का रिजल्ट
मुख्य बातें
  • राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट 26 जुलाई यानी आज हो सकता है जारी।
  • इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कांस्टेबल की 4388 रिक्तियों पर चयन होगा।
  • राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड पहले ही आंसर की जारी कर चुका है।

Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि आज शाम तक राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा देने वाले छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज 26 जुलाई 2022 को ही रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

How to Check Rajasthan Police Constable Result 2022

एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर जाकर Rajasthan Police Recruitment 2022 Result लिंक पर क्लिक करें।
  • चुने गए उम्मीदवारों की लिस्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • अब आप अपना रोल नंबर व नाम चेक कर सकते हैं।

Read More-  राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जल्द, क्या आज शाम को जारी होंगे परिणाम?

उम्मीदवारों को देनी होगी शारीरिक पात्रता परीक्षा

लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक पात्रता परीक्षा के राउंड से भी गुजरना होगा। इसके बाद फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड होगा। इन सब के बाद आखिरकार उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। राजस्थान शारीरिक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 5 किलोमीटर दौड़ लगानी होगी। जबकि महिला अभ्यर्थियों को 35 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी।

अब जारी होगी फाइनल आंसर की

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2022 प्रोविजनल आंसर की 04 जुलाई 2022 को जारी किया गया था, इसके लिए उम्मीदवारों को 07 जुलाई 2022 तक यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए समय दिया गया था। कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड आज यानी 26 जुलाई 2022 को फाइनल आंसर की के साथ रिजल्ट जारी कर सकता है।

Read More- डायरेक्ट लिंक से चेक करें रीट परीक्षा के चारों शिफ्ट के प्रश्न पत्र

बता दें कि राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड ने 14 मई को आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई थी। जिसके बाद दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 2 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी।