लाइव टीवी

Rajasthan Police Constable Result 2022: जानें कब जारी होंगे राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के परिणाम, यहां देखें संभावित तिथि

Updated Aug 06, 2022 | 16:16 IST

Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से प्रदेश के कांस्टेबल की 4 हजार 388 रिक्तियों को भरा जाएगा।

Loading ...
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2022
मुख्य बातें
  • राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जल्द होगा जारी।
  • इस भर्ती परीक्षा के तहत कांस्टेबल की 4388 रिक्तियों को भरा जाएगा
  • 14 मई को होने वाली परीक्षा को पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दिया गया था।

Rajasthan Police Constable Result 2022 Releasing soon: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट (Rajasthan Police Constable Result 2022) जारी होने का समय अब नजदीक आ गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अब किसी भी दिन राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में रिजल्ट की डेट को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं हालांकि अभी तक रिजल्ट की तारीख या समय को लेकर कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Raj Police Constable Result 2022: कब जारी होंगे परिणाम? 

इस बार राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को लेकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि, इस बार कांस्टेबल भर्ती के लिए अधिक संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किया है इसलिए रिजल्ट में देरी हो रही है। हालांकि अब अभ्यर्थियों को और अधिक अपने रिजल्ट का इंतजार नहीं करना होगा, कयास लगाया जा रहा है कि 10 अगस्त यानी सोमवार तक रिजल्ट जारी हो सकता है।

Read More- रीट आंसर की 2022 जल्द, इस लिंक से करें डाउनलोड

How to Check Rajasthan Police Constable Result 2022

 रिजल्ट जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर जाकर Rajasthan Police Recruitment 2022 Result लिंक पर क्लिक करें।
  • चुने गए उम्मीदवारों की लिस्ट आपकी सक्रीन पर दिखाई देगी। 
  • अब आप अपना रोल नंबर व नाम चेक कर सकते हैं। 
  • अगर आपका नाम या रोलनंबर इस लिस्ट में है तो आप इस परीक्षा में पास हो गए हैं।

Read More- घोषित हुई आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तारीख, यहां डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रिजल्ट के बाद आगे क्या?  

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक पात्रता परीक्षा के राउंड से भी गुजरना होगा। इसके बाद फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड होगा। पीईटी परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों का सिलेक्शन कांस्टेबल के पद पर कर लिया जाएगा। वहीं अगर पीईटी के मापदंडों की बात करें तो  राजस्थान शारीरिक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 5 किलोमीटर दौड़ लगानी होगी। जबकि महिला अभ्यर्थियों को 35 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़ निकालना होगा

बता दें राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2022 के लिए प्रोविजनल आंसर की 04 जुलाई 2022 को जारी कर दी गई थी। इसके लिए उम्मीदवारों को 07 जुलाई 2022 तक यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए समय दिया गया था।