लाइव टीवी

Rajasthan Sarkari Bharti: 5 हजार से ज्यादा पदों पर होगी सीधी भर्ती, राजस्थान सरकार ने निकाला आदेश

Updated Apr 20, 2022 | 23:59 IST

Rajasthan Sarkari Naukri 2022: राजस्थान सरकार की ओर से अनुदेशक ग्रेड थर्ड के 5000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती को लेकर शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। बजट में वित्त विभाग की ओर से पहले ही इसकी स्वीकृति दी जा चुकी है।

Loading ...
राजस्थान सरकार इन पदों पर करने जा रही भर्ती
मुख्य बातें
  • राजस्थान में जल्द भरे जाएंगे अनुदेशक ग्रेड थर्ड के 5 हजार 126 पद।
  • राज्य शिक्षा विभाग ने इस संबंध में जारी किया है आदेश।
  • मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में की थी घोषणा, अब होगी सीधी भर्ती।

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से एक बार फिर राज्य के लोगों के लिए सरकारी नौकरी भर्ती को लेकर अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। क्योंकि साल 2022-23 की बजट घोषणा संख्या 48 का अनुपालन करते हुए शारीरिक शिक्षक अनुदेशक ग्रेड थर्ड (पीटीआई) के खाली पड़े हुए 5 हजार 126 पदों को सीधी भर्ती की मदद से नियम अनुसार भरे जाने का आदेश जारी कर दिया गया है।

शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने इस बारे में बात करते हुए बताया है कि पीटीआई के 5 हजार 126 पदों पर सीधी भर्ती के लिए वित्त विभाग की ओर से स्वीकृति दी जा चुकी है और जल्द ही निर्धारित उचित प्रक्रिया की मदद से इन पदों पर भर्ती की जाएगी।

Also Read: BSE Odisha 10th Admit Card 2022: ओडिशा बोर्ड ने जारी किया 10वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड​

इस संबंध में लोकेश शर्मा ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी और लिखा, 'माननीय मुख्यमंत्री जी की ओर से बजट के लिए घोषणा की अनुपालना में शारीरिक शिक्षक ग्रेड थर्ड (पीटीआई) के रिक्त 5 हजार 126 पदों को सीधी भर्ती की मदद से नियमानुसार भरे जाने हेतु आदेश जारी कर दिया गया है। इस संबंध में जल्द ही इन पदों पर भर्ती की जाएगी।'

राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2022 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती केवल योग्यता आधारित होगी। इसका मतलब है कि मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए बी.एड और आरईईटी रिजल्ट 2021-22 में आपके अंकों पर विचार किया जाएगा।

Also Read: MP Board 10th, 12th Result 2022: इस तारीख तक जारी होंगे मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 और 12वीं के परिणाम

आपको इस नौकरी को पाने के लिए अपनी पसंद के पद और विषय के लिए इस भर्ती के लिए आवेदन करना होगा। अगर आपने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं तो आप इसके तहत सीधे खाली पदों के लिए नियुक्त हो सकते हैं।