लाइव टीवी

RBSE 8th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट, rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajshaladarpan.nic.in पर करें चेक

Updated Jun 09, 2022 | 14:25 IST

RBSE Rajasthan Board 8th Result 2022 on www.rajresults.nic.in, rajshaladarpan.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज दोपहर 11 बजे 8वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 2022 जारी करेगा।  छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in, rajeduboared.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकेंगे।

Loading ...
RBSE 8th Result 2022 Date and Time
मुख्य बातें
  • राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट आज
  • rajresults.nic.in, rajeduboared.rajasthan.gov.in पर करें चेक
  • 12 लाख 64 हजार छात्रों ने कराया था रजिस्ट्रेशन

RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2022 Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज दोपहर 11 बजे 8वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 2022 जारी करेगा। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी, इसलिए उन्‍हें अपना एडमिट कार्ड संभाल कर रखना होगा। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in, rajeduboared.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकेंगे।

RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2022 Direct Link: Check marks here

8वीं बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 12 लाख 64 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस सभी परीक्षार्थियों को अपने रिजल्‍ट का इंतजार है। आरबीएसई ने कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा 17 अप्रैल, 2022 से 17 मई, 2022 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी। अब जल्द ही इन परिणामों को भी rajasthan.indiaresults.com पर से देखा जा सकेगा।

RBSE 5th Result 2022 Direct Link | RBSE 8th Result 2022 Direct Link

नए नियमों के अनुसार, शिक्षा विभाग 2014 के बाद पहली बार नई मार्कशीट में परीक्षार्थियों के पास अथवा फेल होने की जानकारी दर्ज करेगा। बताया जाता है कि इस बार मुख्‍य परीक्षा में अनुपस्थित रहे छात्रों को परीक्षा में E ग्रेड दिया जाएगा। इस साल 8वीं के परीक्षार्थियों को अंकों की जगह ग्रेड दिए जाएंगे। 

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • परिणाम देखने के लिए आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं और लॉगिन करें। 
  • होम पेज पर, 'आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं रिजल्ट 2022' के ऑप्शन को क्लिक करें।
  • अपने क्रेडेंशियल दर्ज करते हुए रोल नंबर और अन्य विवरण को भरें। 
  • सब्मिट के विकल्प पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आरबीएसई 8वीं व 5 का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  • अब रिजल्ट डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट भी निकालकर रख लें। 

इससे पहले, राजस्थान बोर्ड या आरबीएसई के सूत्रों के सूत्रों के हवाले से कक्षा 8वीं के परिणाम 2022 की घोषणा 1 जून को की जाने की खबर सामने आई थी, हालांकि छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार अभी भी जारी है। इस बीच, मानदंडों के अनुसार, छात्रों को परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने के लिए प्रत्येक विषय के साथ-साथ कुल मिलाकर 33 प्रतिशत प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।