लाइव टीवी

RBSE Ajmer 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हुआ घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से कर सकेंगे चेक

Updated Jun 13, 2022 | 15:32 IST

Rajeduboard.rajasthan.gov.in, RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 on rajresults.nic.in: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 की घोषणा आज 13 जून, 2022 को सभी छात्रों के लिए कर दी गई है। परिणाम घोषित होने की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये दी गई जिसके बाद रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया गया। .

Loading ...
इस लिंक से देखें आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट
मुख्य बातें
  • आज दोपहर 3 बजे जारी हुआ है राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम
  • परिणाम कब ​कहां कैसे देखें, यहां से करें चेक
  • राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने की परिणाम की घोषणा

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 on rajeduboard.rajasthan.gov.in: Rajasthan Board of Secondary Education, RBSE 10th Result 2022 Declare होने वाले हैं। जिन विद्यार्थियों ने इस वर्ष आरबीएसई 10वीं की परीक्षा दी थी वे अब दोपहर 3 बजे से रिजल्ट देख सकते हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 की घोषणा आज हो गई है। शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला ने ट्वीट के माध्यम से कल जानकरी दी थी कि 'माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान द्वारा आयोजित माध्यमिक तथा प्रवेशिका का परीक्षा परिणाम कल  दोपहर 3 बजे घोषित किया जा रहा है। सभी परीक्षार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं।' छात्र आरबीएसई 10वीं कक्षा के परिणामों को rajeduboard.rajasthan.gov.in से देख सकेंगे। हालांकि पहले इन रिजल्ट्स को rajresults.nic.in से भी देखा जा सकता था, लेकिन अब इस पर रिजल्ट जारी नहीं होगा।

RBSE 10th Result 2022 Direct Link LIVE: Check marks here

एक रिपोर्ट के अनुसार, आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 नाम वार पहले अधिकारियों द्वारा जारी किया गया और फिर ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया। बीएसईआर अजमेर के अन्य सभी परिणामों जैसे कक्षा 12वीं, 5वीं, 8वीं की घोषणा ऑनलाइन की जा चुकी है। राजस्थान बोर्ड अजमेर कक्षा 10वीं के परिणामों को कुछ प्राइवेट साइट से भी देखा जा सकेगा।

Rajasthan Board RBSE 10th Result 2022 Roll Number Wise: Check here

राजस्थान बोर्ड अजमेर के छात्रों को सूचित किया जाता है कि आरबीएसई 10 वीं कक्षा के परिणाम 2022 की जांच के लिए लिंक कई वेबसाइटों पर उपलब्ध होगा, लेकिन पुख्ता जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परिणाम की जांच करें।

आरबीएसई 10वीं परिणाम ऐसे करें चेक: छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं, यहां दाएं तरफ देखें Examination Results - 2022 लिखा होगा, इस पर क्लिक करें, इसके बाद रिजल्ट लिंक पर जाएं, और यहां रोलनंबर डालकर रिजल्ट देखें।

RBSE 10th Result 2022 Name Wise: Check here

यदि साइट किसी वजह से हैंग हो जाती है तो छात्र indiaresults.com से भी रिजल्ट देख सकते हैं। इस साइट पर जाने के बाद आप यहां राज्य का चुनाव करें। इसके बाद रिजल्ट पेज खुल जाएगा। कई बार पेज को बार बार रिफ्रेश करने से भी रिजल्ट लिंक को देखा जा सकता है।