लाइव टीवी

RBSE 10th, 12th Result 2022: राजस्थान बोर्ड अजमेर10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द, इस आधार पर मिलेंगे मार्क्स

Updated May 31, 2022 | 13:52 IST

RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2022 Kab Aayega Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) जल्द ही 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड आज रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। हालांकि बोर्ड की ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
यहां चेक कर सकेंगे आरबीएसई 10वीं 12वीं का रिजल्ट (i-stock)
मुख्य बातें
  • आरबीएसई 10वीं 12वीं का रिजल्ट बहुत जल्द जारी होने वाला है।
  • मूल्यांकन प्रक्रिया 25 मई 2022 को कर ली गई है पूरी।
  • सिलेबस से बाहर पूछे गए प्रश्नों में छात्रों को मिलेंगे पूरे मार्क्स।

RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2022 Date: आरबीएसई के 10वीं 12वीं के 20 लाख छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) जल्द ही 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड आज रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि आरबीएसई ने आज बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है, जिसमें रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय पर मुहर लग सकती है। हालांकि बोर्ड की ओर से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2022 Date Today LIVE: Check here

हाल ही में बोर्ड ने स्क्रूटनी परीक्षाओं को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है, इससे साफ होता है कि बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया 25 मई को पूरी कर ली गई थी। बोर्ड जून के पहले सप्ताह तक रिजल्ट जारी कर सकता है। यहां आप अपने रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ से अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।

RBSE 10th 12th Result 2022 Direct Link

RBSE 10th 12th Result 2022 - ऐसे करें चेक

  • राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आरबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर 10th 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा, नीचे प्रिंट पर क्लिक कर आप इसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

बीते साल कोरोना के भयावह प्रकोप के कारण आरबीएसई ने 10वीं 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी थी, जिसके चलते लगभग सभी बच्चे पास हो गए थे। लेकिन इस बार बोर्ड ने पहले की तरह ऑफलाइन मोड पर परीक्षा आयोजित की है। हालांकि रिजल्ट से संबंधित अभी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, अधिसूचना आते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। इसके लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें।

RBSE 10th 12th Result 2022 Direct Link

इस स्थिति में मिलेंगे पूरे अंक

आरबीएसई ने इस बार कोरोना वायरस के चलते सिलेबस में लगभग 25 प्रतिशत की कटौती की थी। साथ ही बोर्ड ने कॉपियों की चेकिंग से पहले मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों को निर्देश दिया था कि सिलेबस से बाहर पूछे गए प्रश्नों में छात्रों को पूरे अंक दिया जाना चाहिए।