लाइव टीवी

RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2022: परिणाम जारी! यहां चेक करें राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के रिजल्ट

Updated Jun 06, 2022 | 12:59 IST

RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2022 Date, Sarkari Result: राजस्थान एजुकेशन बोर्ड यानी आरबीएसई की ओर से 12वीं आर्ट्स बोर्ड परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। छात्र अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Loading ...
राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2022 (Photo-iStock)
मुख्य बातें
  • राजस्थान बोर्ड, आरबीएसई ने जारी किए आर्ट्स वर्ग के परिणाम।
  • माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने जारी किया राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022।
  • आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक करें रिजल्ट।

Rajasthan Board 12th Arts Result 2022 Date Out: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (बीएसईआर) ने सोमवार, 6 जून को आरबीएसई कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम रिजल्ट 2022 घोषित कर दिए हैं। राजस्थान बोर्ड 12वीं कला स्ट्रीम का परिणाम आरबीएसई प्रशासक एलएन मंत्री की ओर से दोपहर 12:15 बजे घोषित कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

RBSE 12th Arts Result 2022 Today LIVE: Check marks here

राजस्थान बोर्ड्स 12वीं आर्ट्स 2022 के परिणाम घोषित हो गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवारों को यह याद रखना चाहिए कि राजस्थान 12 वीं आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को परिणाम प्राप्त करने के लिए अपना लॉग-इन क्रेडेंशियल, रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना होगा।

Rajasthan Board 10th, 12th Arts Result 2022 Direct Link: Check here

आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2022: कैसे चेक करें?

  1. चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. चरण 2. 'आरबीएसई 12वीं कला परिणाम' या 'आरबीएसई 12वीं वरिष्ठ उपाध्याय' परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  3. चरण 3. अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. चरण 4. आपका आरबीएसई 12वीं का परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा।
  5. चरण 5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

UP Board 10th, 12th Result 2022 Date: जानिए कब जारी होंगे यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्‍ट, तारीख के बारे में चेक करें लेटेस्‍ट अपडेट

राजस्थान बोर्ड से पास प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए, छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। जो लोग एक या दो विषयों में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में असमर्थ हैं, उन्हें बीएसईआर 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होना होगा।

गौरतलब है कि विज्ञान और कॉमर्स के लिए आरबीएसई 12वीं परिणाम 2022 पहले ही बोर्ड की ओर से घोषित किए जा चुका हैं। आरबीएसई 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम 6 जून को घोषित किए गए हैं। लगभग 6 लाख छात्रों को आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम का इंतजार था।