लाइव टीवी

RBSE 12th Science Result 2022 Date: जानिए कब आएंगे राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस परीक्षा के परिणाम

Updated May 11, 2022 | 15:16 IST

RBSE Rajasthan Board 12th Science Result 2022 Date: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस के छात्र तैयार रहें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरबीएसई मई के अंतिम सप्ताह तक राजस्थान बोर्ड परिणाम 2022 की घोषणा कर सकता है...

Loading ...
इस दिन जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम
मुख्य बातें
  • राजस्थान बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए पहले जारी होगा रिजल्ट
  • आरबीएसई ने कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 30 हजार परीक्षकों की नियुक्ति की है।
  • इस बार बोर्ड परीक्षा का परिणाम पिछले साल से अच्छा रह सकता है।

RBSE Rajasthan Board Science 12th Result 2022 Date: बिहार बोर्ड और मध्य प्रदेश बोर्ड के बाद अब राजस्थान बोर्ड के छात्र रिजल्ट के लिए टकटकी लगाए बैठे हैं। आरबीएसई जल्द ही 12वीं साइंस साइड के छात्रों के ​लिए परिणाम घोषित कर सकता है। छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

कुछ दिन पहले राजस्थान बोर्ड के प्रशासक मंत्री लक्ष्मीनारायण ने बताया था कि, बोर्ड ने इस वर्ष राज्य के 22 जिलों में कॉपियों के मूल्यांकन की व्यवस्था की है। इसके लिए बोर्ड ने करीब 30 हजार परीक्षकों की नियुक्ति की थी।

कयास लगाया जा रहा है कि कॉपियों का मूल्यांकन जल्द ही पूरा होने वाला है। इसके बाद छात्रों के अंकों को सिस्टम पर अपलोड किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद आप नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से आप अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

Rajasthan Board 12th Exam Result 2022, How To Check - ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट

    • सबसे पहले राजस्थान बो र्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
      • होमपेज पर जाकर Rajasthan Board 10th12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें, रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
      • अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्कूल कोड दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
      • आपकी स्क्रीन पर आप का रिजल्ट आ जाएगा, नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर आप इसे डेक्सटॉप पर सेव कर सकेंगे।

      बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। इसके लिए टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन सेक्शन से जुड़े रहें।

      पिछले साल रिजल्ट में हुई थी देरी

      कोरोना के भयावह प्रकोप के कारण आरबीएसई ने पिछले साल जुलाई में 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था, जिसमें साइंस स्ट्रीम के कुल 91.96 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए थे। इस बार भी अनुमान लगाया जा रहा है कि राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट अच्छा रहेगा।