लाइव टीवी

REET Admit Card 2021: राजस्थान पात्रता परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जल्द, 26 को होगी परीक्षा

Updated Sep 16, 2021 | 10:31 IST

REET Admit Card 2021: राजस्थान पात्रता परीक्षा, आरईईटी एडमिट कार्ड 2021 एक या दो दिन में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किया जा सकता है। इसके लिए परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गयी है। 26 सितंबर को होगी परीक्षा

Loading ...
REET Admit Card 2021: REET एडमिट कार्ड, देखें ​कब है परीक्षा (i-stock)
मुख्य बातें
  • राजस्थान पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी होने वाले हैं।
  • हालांकि आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन परीक्षा की तिथि नजदीक है।
  • राजस्थान पात्रता परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर को किया जाएगा।

REET Admit Card 2021: Board of Secondary Education, Rajasthan (BSER) 26 सितंबर 2021 को राजस्थान पात्रता परीक्षा (आरईईटी 2021) या राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (आरटीईटी 2021) का आयोजित करने जा रहा है। परीक्षा में 15 दिन भी शेष नहीं है, इसी कारण अनुमान लगाया जा रहा है​ कि बोर्ड जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर REET Admit Card 2021 जारी कर देगा।

आधिकारिक वेबसाइट - reetbser21.com या rajeduboard.rajasthan.gov.in

इस परीक्षा के माध्यम से 32000 रिक्तियों को भरा जाएगा

REET Exam 2021 के माध्यम से शिक्षक पदों की 32000 रिक्तियों को भरा जाएगा। यही कारण है कि कई लाखों की संख्या में लोगों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरे हैं। बता दें, इस संबंध में 5 जनवरी, 2021 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था।

REET Admit Card 2021: राजस्थान पात्रता परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द, ऐसे करें डाउनलोड

दो स्तर में आयोजित की जाएगी परीक्षा

REET 2021 Notification के अनुसार, REET Exam 2021 का आयोजन दो स्तरों में किया जाएगा-

  • पहली स्तर I जो कि कक्षा 1 से 5 तक के लिए शिक्षक बनने के लिए होगी
  • दूसरी स्तर II जो कि कक्षा 6 से 8 तक के लिए शिक्षक बनने के लिए होगी

REET 2021 PDF के अनुसार, पहले REET 2021 या RTET 2021 की तिथि 25 अप्रैल, 2021 थी, जिसे बदलकर 20 जून 2021 निर्धारित की गई थी फिर, COVID-19 महामारी के कारण इसे टाल दिया गया और अब यह परीक्षा 26 सितंबर, 2021 को होनी है।

आरईईटी अधिसूचना 05 जनवरी 2021 को प्रकाशित हुई थी और ऑनलाइन आवेदन 11 जनवरी से 08 फरवरी 2021 तक आमंत्रित किए गए थे।

Sarkari Naukri के साथ साथ लेटेस्ट एडमिट कार्ड, आंसर-की और रिजल्ट के लिए यहां देखें Sarkari Naukri Live

RRB NTPC aur RRB group d से जुड़े सभी अपडेट के लिए यहां देखें RRB NTPC/RRB group d