लाइव टीवी

REET Admit Card 2022: प्रवेश पत्र जारी, यहां से डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

Updated Jul 21, 2022 | 14:53 IST

REET Admit Card 2022 Download Link Official Website at www.reetbser2022.in: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा REET 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे इसे REET की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in से डाउनलोड कर सकेंगे...

Loading ...
REET एडमिट कार्ड 2022 जारी
मुख्य बातें
  • REET एडमिट कार्ड 2022 आज 20 जुलाई 2022 को जारी कर दिया गया है।
  • रीट परीक्षा 2022 इसी महीने 23 और 24 जुलाई को आयोजित होनी है।
  • बिना एडमिट कार्ड किसी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में नहीं जाने दिया जाएगा।

REET Admit Card 2022 Release Date: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अब परीक्षा में मात्र तीन दिन का समय बाकी है अब अपनी तैयारी को मजबूत कर लें। चूँकि REET एडमिट कार्ड जारी हो गया है ऐसे में आप REET की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

REET Admit Card 2022 Download Direct Link

How to Download REET Admit Card 2022

 उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड  कर सकते हैं

  • सबसे पहले REET की आधिकारिक वेबसाइट - reetbser2022.in पर जाएं।
  • डाउनलोड आरईईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा, जहां उम्मीदवार को सबमिट बटन पर क्लिक करने से पहले अपनी REET आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • आरईईटी हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट भी साथ रखें।

यह रहा डायरेक्ट लिंक - Download REET Admit Card 2022

15 लाख से अधिक छात्र हो सकते हैं परीक्षा में शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक REET 2022 की परीक्षा में करीब 15 लाख छात्र शामिल होने वाले हैं। परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले जाएं और पहचान प्रमाण भी साथ में ही रखें। किसी भी उम्मीदवार को बिना एडमिट कार्ड के REET परीक्षा 2022 में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Read More- आज इस समय जारी होगा रीट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

    बता दें कि REET प्राथमिक और उच्च प्राथमिक सरकारी स्कूल शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षा है। परीक्षा दो स्तरों में विभाजित है। स्तर 1 परीक्षा प्राथमिक शिक्षकों (कक्षा 1 से 5) की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है और स्तर 2 परीक्षा माध्यमिक शिक्षकों (कक्षा 6 से 8) की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह REET एडमिट कार्ड 2022 से जुड़ी सभी ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट व टाइम्स नाउ नवभारत पर नजर बनाए रखें।