लाइव टीवी

REET Result 2021: रीट परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी जारी, उम्मीदवार इस लिंक से कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

Updated Nov 02, 2021 | 09:23 IST

REET Answer Key, Result 2021: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (आरईईटी) - 2021 के लिए लेवल I और लेवल II की उत्तर कुंजी reet official website reetbser21.com. पर जारी कर दी है...

Loading ...
REET Answer Key, Result 2021: रीट परीक्षा आंसर की जारी
मुख्य बातें
  • माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने आरईईटी 2021 के लिए आंसर की जारी की
  • उम्मीदवार 26 अक्टूबर, 2021 तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन
  • राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (आरईईटी) - 2021 का आयोजन 26 सितंबर को किया गया था।

REET Answer Key, Result 2021: Board of Secondary Education, Rajasthan ने Rajasthan Eligibility Examination for Teachers (REET) - 2021 के लिए लेवल I और लेवल II की उत्तर कुंजी reet official website reetbser21.com. पर जारी कर दी है, जो उम्मीदवार 26 सितंबर, 2021 को REET परीक्षा में शामिल हुए थे। वे reet official website reetbser21.com पर उपलब्ध अनंतिम उत्तर कुंजी की जांच और उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

REET Result 2021 Declared: Check Direct link here

यदि कोई उम्मीदवार उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं है तो वह ऑब्जेक्शन कर सकता है। बता दें, प्रति आपत्ति या ऑब्जेक्शन के लिए 300 / - रुपये का भुगतान करना होगा। इस दौरान मांगे गए दस्तावेजों को भी लगाना होगा। उम्मीदवार 26 अक्टूबर, 2021 की मध्यरात्रि तक ऑब्जेक्शन कर सकते हैं। आपत्तियां केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगी।

उम्मीदवार ध्यान दें कि बिना सबूत के ऑब्जेक्शन करने पर ऑब्जेक्शन को बोर्ड द्वारा खारिज कर दिया जाएगा। REET 2021 exam कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन के साथ ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। इस साल लगभग 16 लाख उम्मीदवार REET 2021 exam में उपस्थिति हुए थे। इस परीक्षा के माध्यम से करीबन 31,000 रिक्तियों को भरा जाएगा।

LEVEL1.pdf

LEVEL2.pdf

How to download REET Answer Key 2021? आरईईटी उत्तर कुंजी 2021 कैसे डाउनलोड करें? 

  1. आरईईटी आंसर की के लिए आधिकारिक आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं - reetbser21.com
  2. होमपेज पर Important Downloads नाम के बॉक्स में देखें।
  3. यहां Answer Key Level-I और Answer Key Level-II के लिए लिंक उपलब्ध है।
  4. इस पर क्लिक करते ही पीडीएफ खुल जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर लें।
  5. अब आप अंकों की गणना कर सकते हैं।
  6. उत्तर कुंजी के आधार पर, उम्मीदवार अपने अस्थायी अंकों की गणना कर सकते हैं।

Important Downloads के बाएं तरफ Application Form में देखें। यहां ऑब्जेक्शन करने के लिए लिंक उपलब्ध है। हालांकि नीचे आपको डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।

Level-I के लिए ऑब्जेक्शन लिंक

Level-II के लिए ऑब्जेक्शन लिंक

आरईईटी 2021 परीक्षा परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। परिणाम में नाम, श्रेणी, रोल नंबर, प्रत्येक विषय में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त कुल अंक और उम्मीदवार के समग्र अंक जैसे विवरण होंगे।