लाइव टीवी

REET Level 1 Cut Off List 2021: एससी, एसटी, ओबीसी और जनरल का कट ऑफ मार्क्स

Updated Mar 01, 2022 | 16:41 IST

REET Level 1 Cut Off List 2021: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER) अजमेर ने REET लेवल 1 कट-ऑफ मार्क्स कैटेगरी वाइज एससी, एसटी, ओबीसी और जनरल जारी किया है। 

Loading ...
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा कट ऑफ लिस्ट (तस्वीर-istock)
मुख्य बातें
  • REET  लेवल 1 कट-ऑफ मार्क्स कैटेगरी वाइज होता है।
  • एससी, एसटी, ओबीसी, जनरल कैटेगरी का मेरिट लिस्ट अलग-अलग होता है।
  • डेट ऑफ बर्थ के हिसाब से भी मेरिट लिस्ट अलग होता है।

REET Level 1 Cut Off List 2021: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER) अजमेर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर REET लेवल 1 कट-ऑफ अंक जारी किए हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लेख में दिए गए लिंक पर क्लिक करके आसानी से REET लेवल 1 कट-ऑफ मार्क्स 2022 की जांच कर सकते हैं। REET  लेवल 1 कट-ऑफ मार्क्स कैटेगरी वाइज भिन्न होता है, इस प्रकार, उन्हें इसे ठीक से समझने के लिए REET लेवल 1 कट-ऑफ मार्क्स लिस्ट को ध्यान से देखना चाहिए। यहां REET लेवल 1 कट-ऑफ मार्क्स के बारे में जानकारी मिल जाएगी।

REET लेवल 1 कट-ऑफ अंक

निम्नलिखित दो तालिकाओं में REET लेवल 1 कट-ऑफ मार्क्स का विस्तार से उल्लेख किया गया है। तालिका एससी, एसटी, ओबीसी, जनरल श्रेणियों के लिए कट ऑफ REET लेवल 1 के कैटेगरी वाइज है।

REET लेवल 1 कट ऑफ मार्क्स डेट ऑफ बर्थ के साथ : टीएसपी

  • जेनरल कैटेगरी- 91 (06-04-1998), 90 (03-06-1995), 96 (03-06-2002)
  • एसटी कैटेगरी- 56 (25.12.1993), 56 (07-06-1995), 60 (01-07-1996)
  • एलडी, सीपी, एएवी, डीडब्ल्यू, एलसी कैटेगरी- 67 (13-05-1993), 64 (12-02-2022), 67 (01-07-1999)

REET लेवल 1 कट ऑफ मार्क्स डेट ऑफ बर्थ के साथ: एनटीएसपी

  • अनरिजर्व जेनरल कैटेगरी- 122 (30-06-1999), 121 (27-06-1994), 123 (15-12-1995)
  • ईडब्लूएस जेनरल कैटेगरी- 121 (15-07-1997)
  • ओबीसी जेनरल कैटेगरी- 120 (24-12-1998)
  • एससी जेनरल कैटेगरी- 107 (27-08-1987), 108 (16-12-1995), 111 (11-12-2001)
  • एसटी जेनरल कैटेगरी - 109 (15-07-1994), 112 (20-07-1997), 99 (12-08-1997)
  • बीएल/एलवी कैटेगरी - 64 (12-06-2000), 82 (18-08-2000), 69 (5-12-1970)
  • एलडी, सीपी, एएवी, डीडब्ल्यू, एलसी कैटेगरी- 76 (15-07-1984), 64 (02-03-1994), 75 (01-01-1987)

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2022 माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER), अजमेर द्वारा आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए, निम्न तालिका देखें। इसमें कुल वेकेंसी 32000 है।