लाइव टीवी

REET Result 2022: आज जारी होंगे रीट परीक्षा 2022 के परिणाम? reetbser2022.in पर करें चेक

Updated Sep 08, 2022 | 13:17 IST

Rajasthan REET Result 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट आज 8 सितंबर 2022 को जारी हो सकता है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जताी है। क्योंकि परिणाम आज किसी भी समय जारी हो सकते हैं।

Loading ...
रीट परीक्षा 2022 के परिणाम जल्द होंगे जारी
मुख्य बातें
  • रीट परीक्षा 2022 का रिजल्ट आज हो सकता है जारी।
  • रीट आंसर की पहले ही जारी की जा चुकी है।
  • 18 लाख उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार।

BSER REET Result 2022 Release Date: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा, REET 2022 के परिणाम आज 8 सितंबर 2022 को जारी होने की उम्मीद है। फिलहाल परिणाम जारी होने को लेकर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड BSER की तरह से कोई भी आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की बात करें तो उम्मीद है कि परिणाम आज ही जारी किए जा सकते हैं।

उम्मीदवारों को बता दें कि रीट का  रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट reetbser और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट उपलब्ध करवा दिया जाएगा। REET प्रोविजनल आंसर की 18 अगस्त 2022 को जारी कर दी गई है। जिसके बाद प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ आपत्ति जमा करने की आखिरी डेट, 25 अगस्त, 2022 निर्धारित की गई थी। अब परिणाम जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।

Read More- इतने घंटे पढ़कर तनिष्का ने NEET UG परीक्षा में किया टॉप, क्या है उनकी सफलता का मंत्र?

आज इस समय जारी होंगे परिणाम?


कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि REET परीक्षा 2022 का रिजल्ट आज शाम 5 बजे तक जारी हो जाएगा। हालांकि उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह केवल आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें। बता दें कि रीट 2022 परीक्षा के लिए 18 लाख से ज्यादा उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं। रीट परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार तब राजस्थान में शिक्षण नौकरियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

How to Check REET Result 2022

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर जाकर ‘REET Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने लॉगइन क्रैडिएंशल्स दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब इसे डाउनलोड कर लें, अगर हो तो प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Read More- क्या आज जारी होंगे सीबीएसई 10वीं कम्पार्टमेंट परिणाम, देखें अपडेट

बता दें कि राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर-1 और पेपर-2,  23 और 24 जुलाई को दो शिफ्टों में आयोजित किया गया था।