लाइव टीवी

REET Result 2022: इसी हफ्ते जारी होगा REET परीक्षा 2022 का रिजल्ट? चेक करें ताजा अपडेट

Updated Sep 12, 2022 | 12:22 IST

REET Result 2022 Releasing at reetbser2022.in: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रिजल्ट अब जल्द ही जारी किया जा सकता है। बोर्ड ने 18 अगस्त 2022 को पहले ही प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी थी। सलाह दी जाती है कि आधिकारिक वेबसाइट  reetbser2022.in पर कड़ी नजर बनाए रखें।

Loading ...
जल्द जारी होगी रीट परीक्षा 2022 का रिजल्ट
मुख्य बातें
  • रीट परीक्षा 2022 का रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी।
  • रीट परीक्षा की आंसर की पहले ही जारी हो चुकी है।
  • 14 लाख से अधिक उम्मीद परीक्षा में हुए थे शामिल।

REET BSER Result 2022 Release Date: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा, REET 2022 के लिए परिणाम अब जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। फिलहाल REET रिजल्ट 2022 जारी होने की डेट और समय को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि परिणाम अगले हफ्ते तक जारी कर दिए जाएंगे।

REET Result 2022: अगले हफ्ते जारी हो सकता है रिजल्ट

रीट परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट reetbser और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट उपलब्ध करवा दिया जाएगा। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि रिजल्ट अगले हफ्ते के अंत तक 16 या 17 सितंबर तक जारी हो जाएगा। हालांकि उम्मीदवारों को आधिकारिक सूचना का इंतजार करने की सलाह दी जाती है।

उम्मीदवारों को बता दें कि REET प्रोविजनल आंसर की पिछले महीने 18 अगस्त 2022 को जारी की गई थी। जिसके साथ ही इस आंसर की के खिलाफ आपत्ति जमा करने की आखिरी डेट, 25 अगस्त, 2022 तय की हई थी।

Read More- जारी हो गया जेईई एडवांस का रिजल्ट, jeeadv.ac.in पर करें चेक

REET BSER Result 2022: ऐसे करें चेक

एक बार रीट परीक्षा 2022 के लिए परिणाम जारी होने के बाद सभी उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर इसे चेक करने की सलाह दी जाती है-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर जाकर ‘REET Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने लॉगइन क्रैडिएंशल्स दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब इसे डाउनलोड कर लें, अगर हो तो प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Read More-  52 वर्षीय शख्स ने रचा नीट की परीक्षा में इतिहास, बच्चों को मुफ्त कोचिंग देना है उद्देश्य

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर-1 और पेपर-2 पिछले महीने 23 और 24 जुलाई को दो शिफ्टों में आयोजित किया गया था। इसके लिए 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था।

रिजल्ट जारी होने के बाद यदि आपके कम मार्क्स रह जाते हैं तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। बता दें बोर्ड प्रत्येक वर्ष रीट की परीक्षाएं आयोजित करता है। ऐसे में उम्मीदवार अगले वर्ष रीट की परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।